UP Board: 9वीं और 10वीं कक्षा के सिलेबस में हुआ बदलाव, अब 6 की जगह 10 विषयों की देनी होगी परीक्षा, जुड़े ये नए विषय

UP Board: यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के सिलेबस में बदलाव किया है। छात्रों को अब 6 की जगह 10 विषय पढ़ने होंगे। बोर्ड ने नया ग्रेडिंग सिस्टम भी जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विषयों को तीन श्रेणियों में बांटा है।
 | 
BOAED
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने कक्षा 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। अब विद्यार्थियों को 6 की जगह 10 विषय पढ़ने होंगे। 2025-26 शैक्षिक सत्र से कक्षा 9वीं और 10वीं में कुल दस विषयों की परीक्षा होगी, जबकि सात विषयों के आधार पर मेरिट बनेगी। फिलहाल छह विषयों की ही परीक्षा हो रही है। हर विद्यार्थी को कम से कम तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। बदलाव को लागू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सुझाव मांगे हैं।READ ALSP:-UP : शर्मनाक! हीट स्ट्रोक से गश खाकर गिर गया हेड कांस्टेबल, वीडियो बनाते रहे दरोगा जी; हो गई मौत

 

शिक्षा नीति 2020 के मुताबिक यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक इस बदलाव को लागू करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। सभी सुझाव upmspncf2023@gmail पर 29 जून तक दिए जा सकते हैं। प्रस्ताव में हिंदी अनिवार्य, विद्यार्थियों को दो अन्य भाषाएं भी पढ़नी होंगी। 

 

 इन विषयों को BHI पढ़ना होगा
नए प्रस्ताव में सभी छात्रों के लिए हिंदी पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा छात्रों को संस्कृत, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली, पाली, अरबी, फारसी और अंग्रेजी में से कोई दो भाषाएं भी पढ़नी होंगी। गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सभी के लिए अनिवार्य होगा।

 

 गृह विज्ञान, मानव विज्ञान, वाणिज्य, एनसीसी, कंप्यूटर, कृषि या पर्यावरण विज्ञान में से एक विषय चुनना होगा। कला शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को चित्रकला, पेंटिंग, संगीत गायन या संगीत वादन में से कोई एक विषय चुनना होगा। शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर्गत नैतिक, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा तथा समाज उपयोगी उत्पादक और समाज सेवा कार्य सभी के लिए अनिवार्य होगा।

 

तीन श्रेणियां तय की गईं
बोर्ड ने तीन श्रेणियां तय की हैं। श्रेणी ए में सात, श्रेणी बी में 15 और श्रेणी सी में नौ विषय शामिल किए गए हैं। इसी क्रम में शारीरिक, कला और व्यावसायिक शिक्षा में 30 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और 70 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। शेष विषयों में 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। श्रेणी ए में कुकिंग, बेकिंग और कन्फेक्शनरी, मधुमक्खी पालन, नर्सरी, खाद्य संरक्षण, फल संरक्षण, फसल सुरक्षा से संबंधित विषय जीवों के साथ काम करने से संबंधित हैं।

 

वहीं श्रेणी बी में मशीनों और सामग्रियों के साथ काम करने से संबंधित विषयों में ऑटोमोबाइल, आईटी/आईटीईएस, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, सोलर सिस्टम, मोबाइल रिपेयरिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, फोटोग्राफी, परिधान डिजाइन और सजावट, स्टेनोग्राफर और टाइपिंग, प्रिंटिंग, रेडियो और टेलीविजन, बुनाई तकनीक, सिलाई शामिल हैं।

 

श्रेणी सी में मानव सेवा में काम करने से संबंधित विषयों की सूची में नौ विषय शामिल हैं। इनमें स्वास्थ्य देखभाल, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, पुस्तकालय विज्ञान, धुलाई और रंगाई, बैंकिंग, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण, पर्यटन और आतिथ्य शामिल हैं।

 KINATIC

नई ग्रेडिंग प्रणाली जारी बोर्ड ने विषयवार ग्रेडिंग प्रणाली तय कर दी है। कक्षा 9वीं में 91-100 अंक लाने वाले विद्यार्थी को ए-1 ग्रेड, 81-90 अंक लाने वाले को ए-2 ग्रेड, 71-80 अंक लाने वाले को बी-1 ग्रेड, 61 से 70 अंक लाने वाले को बी-2 ग्रेड, 51 से 60 अंक लाने वाले को सी-1 ग्रेड, 41 से 50 अंक लाने वाले को सी-2 ग्रेड, 33 से 40 अंक लाने वाले को डी ग्रेड तथा 0-32 अंक लाने वाले को ई ग्रेड दिया जाएगा। ई ग्रेड लाने वाले विद्यार्थी अनुत्तीर्ण माने जाएंगे।

 whatsapp gif

इन विषयों के लिए नहीं मिलेगा अनुदान
बोर्ड ने नए निर्देशों में कहा है कि यदि कोई विद्यालय व्यावसायिक शिक्षा क्षेत्र के चयनित ट्रेड के विषय पढ़ाता है तो उसे जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमति लेनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अनिवार्य रूप से परिषद को सूचित करेंगे। विद्यालयों को अलग से मान्यता की आवश्यकता नहीं होगी। ट्रेड विषयों के संचालन के लिए संस्था को कोई सरकारी अनुदान नहीं दिया जाएगा।

 

सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं में भाषाओं को छोड़कर सभी विषयों के शिक्षण का माध्यम हिंदी अथवा अंग्रेजी होगा। प्रतिबंध यह है कि जिन विद्यालयों को पहले हिंदी माध्यम से शिक्षण की मान्यता/अनुमति प्राप्त हो चुकी है। उन्हें अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की भी अनुमति दी जा सकती है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।