UP Assembly Election: चुनाव से पहले भाजपा को जोरदार झटका; BJP राज्यसभा सांसद का भाई सपा में शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत सपा में मंगलवार को कई नेता शामिल हुए हैं। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
 | 
sp gorakhpur
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे के दलों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर में भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल गोरखपुर से भाजपा राज्यसभा सांसद के छोटे भाई जितेंद्र निषाद सपा में शामिल हो गए हैं, उनके साथ ही गोरखपुर बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री अधिवक्ता सुशील चंद्र साहनी, महाराजगंज जिला की फरेंदा विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी बेचैन निषाद भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 

 

भाजपा जा रही है, इसीलिए मुख्यमंत्री की भाषा बदल गई


इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जाने वाली है इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा बदल गई है। भारतीय जनता पार्टी को अब अपना हाल पता हो गया है। उन्होंने कहा कि आज किसान, नौजवान,युवा परेशान है। वह अब सरकार बदलना चाहता है। उन्होंने कहा कि अब तो सरकार विदेशों के फोटो लगाकर झूठ फैला रही है। Read Also : यूपी की 45 सीट छोड़ेगी सपा! जा सकती है रालोद के हिस्से में; मेरठ की सिवालखास पर भी RLD की दावेदारी, 1 पर कशमकश

  read more ;यूपी के सियासी मैदान में जोरशोर से उतरेगी रालोद, गांधी जयंती से शुरू करेगी जन आशीर्वाद यात्रा।


गिनवाई सपा की खूबियां


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महाराजगंज जिले में "खेती किसानी कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा" के तहत जगह-जगह भ्रमण कर लोगों को सपा की खूबियां बताईं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनी तो सभी वर्गों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।  Read Also : Aligarh में PM Modi बोले आज पूरी दुनिया बढ़ते भारत को देख रही, सरकार का लक्ष्य- छोटी जोत वाले किसानों को ताकत दी जाए

 

जनता ने अखिलेश को दोबारा कमान सौंपने का मन बना लिया है


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता का कमान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में देना है। उन्होंने सपा की पूर्व उपलब्धियों को गिनवाया। इसी विश्वास के साथ कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में बने रहना है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से आजिज आ चुकी है। वादे के अनुसार सरकार ने आय तो दोगुनी नहीं की, लेकिन डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक के दाम जरूर आसमान पर पहुंचा दिए। महंगाई से लोग परेशान हैं।

 


वादों की लगाई झड़ी

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली के महंगी बिल के समस्या से जूझ रही जनता को राहत दिलाई जाएगी। समाजवादी पेंशन, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन योजना, किसान दुर्घटना बीमा, पुरानी पेंशन बहाली, दवा, पढ़ाई मुफ्त की जाएगी। समाजवादी सरकार जनता के लिए काम करेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में ही दस लाख सरकारी नौकरी की भर्ती खोल दी जाएगी। शिक्षामित्रों को फिर से समायोजित किया जाएगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।