बिजनौर के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव, पुलिस कर्मियों समेत 6 लोग घायल
मथुरा में चंद्रशेखर के काफिले पर हमला हुआ है। मांट के सिरैला से भगत नगरिया जाते समय परसोतीगढ़ी के पास दो बाइक सवारों ने चंद्रशेखर के काफिले पर पथराव किया। इसके बाद समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उस व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है।
Feb 28, 2025, 20:43 IST
|

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव किया गया। पथराव की घटना में पुलिस कर्मियों समेत 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। चंद्रशेखर के काफिले पर थाना सुरीर क्षेत्र के भगत नगरिया गांव में पथराव किया गया। वह थाना रिफाइनरी क्षेत्र के करनावल गांव जा रहे थे। काफिले पर अचानक पथराव की घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर की गाड़ी को घेरकर उन्हें बचाया। घटना को अंजाम देने के बाद उपद्रवी 10 मिनट के अंदर ही मौके से फरार हो गए। READ ALSO:-UP : गले में लगाए 7 जहरीले इंजेक्शन; 3 लाख की दी सुपारी…गर्लफ्रेंड से शादी के लिए सिपाही ने ऐसे की पत्नी की हत्या, 3 गिरफ्तार
पुलिस ने पथराव करने वाले उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पथराव 12 से 15 लोगों ने किया। काफिले पर उस समय हमला किया गया जब वह करनावल गांव की पीड़ित दलित बहनों से मिलने गए थे। कुछ गुंडों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की और उनके चेहरे पर कीचड़ पोत दिया। जिस दिन यह घटना हुई उसी दिन इन दोनों बहनों की शादी थी। बाद में आरोपियों ने बारातियों के साथ भी मारपीट की, जिसके चलते दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया और बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।
@khabreelal_news उत्तर प्रदेश के मथुरा में अचानक काफिले पर हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजनौर के नगीना से सांसद चंद्रशेखर की कार को घेरकर उन्हें बचाया। pic.twitter.com/nrPlsPTfV1
— MK Vashisth-Managing Editor-Khabreelal Media & PR (@vadhisth) February 28, 2025
पथराव में कई पुलिसकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता घायल
शुक्रवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित बहनों से मिलने अपने गांव करनावल जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सुरीर से पहले स्वतंत्रता सेनानी द्वार पर पहुंचा, उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। अचानक ईंट-पत्थर चलने से अफरातफरी मच गई। काफिले में शामिल पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
सांसद चंद्रशेखर धरने पर बैठे
पथराव की घटना में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद सांसद चंद्रशेखर वहीं मौजूद अंबेडकर पार्क में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पीड़ित बहनों को भी वहां बुलाया। चंद्रशेखर ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। पथराव की सूचना मिलते ही जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पथराव की घटना से इलाके में तनाव है।
पथराव की घटना में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद सांसद चंद्रशेखर वहीं मौजूद अंबेडकर पार्क में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पीड़ित बहनों को भी वहां बुलाया। चंद्रशेखर ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। पथराव की सूचना मिलते ही जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पथराव की घटना से इलाके में तनाव है।