उत्तर प्रदेश के इन जिलों में कड़ाके की ठंड, 48 घंटे में बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

 उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो आज भी जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने दो दिन तक घने कोहरे और बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, बिहार में 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
 | 
WEATHER
उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे बाद यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में न्यूनतम तापमान से मामूली राहत मिलेगी। विभाग ने प्रदेश के 57 जिलों के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है। Read also:-गुस्साए हाथी ने 17 लोगों को उठाकर फेंका, उत्सव में जुटी भीड़ में फैली दहशत, देखें घटना का खौफनाक वीडियो

 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 9 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए घना कोहरा और बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा 10 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है। रात तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। आज भी यूपी में शीतलहर चलेगी, जिससे ठंड का अहसास ज्यादा होगा।

 


कल मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश में चल रही पश्चिमी हवाओं का रुख बदलेगा और पूर्वी हवाएं चलेंगी। इससे कोहरा और शीतलहर कम होगी। इसके बाद 11 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 12 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद हवाओं में फिर से बदलाव आएगा और पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ेंगी। 

 

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट 
कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बदायूँ, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर। बस्ती,कुशीनगर,महराजगंज,सिद्धार्थनगर,गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,फर्रुखाबाद,कन्नौज,।

 

इन जिलों में घने कोहरे की संभावना
मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलन्दशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूँ, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, अयोध्या। अम्बेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन, हमीरपुर।

 up-weather-update-forecast-9-1-2025.

उत्तर प्रदेश की लखनऊ का मौसम 
राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से जारी शीतलहर से बुधवार को राहत मिली, बादल छाए रहे। दिन में 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। सुबह और शाम को हल्का कोहरा रहा। दिन में हल्की धूप निकलने से मंगलवार के मुकाबले दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

उत्तर प्रदेश का इटावा रहा सबसे ठंडा 
बुधवार को उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला इटावा रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा जिले में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 SONU

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक 
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले 24 घंटे उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। 10 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हवाओं में बदलाव आएगा और पूर्वी हवाएं चलेंगी जिससे कोहरे और सर्द दिन की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है। 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।