उत्तर प्रदेश में शीतलहर का रेड अलर्ट, 25 जिलों में और गिरेगा तापमान, 1 दिसंबर से घना कोहरा, अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवाएं चलने के कारण एक दिसंबर से कोहरा और घना होने का अनुमान है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड भी शुरू हो जाएगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह से कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसका ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। कोहरे के कारण हादसे भी होने लगे हैं। हवाई उड़ानें भी प्रभावित होने लगी हैं। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है।
 | 
WEATHER
उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कोहरे का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ज्यादा कोहरा देखने को मिल रहा है, हालांकि रात में आसमान साफ ​​रहा। इस बीच ठंड को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अपडेट आया है। आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनों में यूपी के मध्य और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है। विभाग ने आज दिन में हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।Read also:-UP : रोडवेज डिपो को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ विरोध शुरू, अधिकारियों ने प्रक्रिया वापस लेने की मांग की

 

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके चलते लखनऊ में शाम होते ही लोग ऊनी कंबलों में लिपटे नजर आए और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के कई जिलों का है, जहां रातें सर्द हैं, वहीं दिन में धूप निकल रही है और गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा

 


मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार शुक्रवार से अगले बुधवार तक मौसम साफ रह सकता है। आज गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अभी दिन में ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही है। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। अब प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच बना हुआ है।

 

जानिए कहां कैसा रहा तापमान?
गुरुवार को मुजफ्फरनगर जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। वहीं, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान उरई जिले में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। ऐसे में यह जिला सबसे गर्म रहा। इसी क्रम में मेरठ में 10 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 10.5, कानपुर नगर में 10.8, बाराबंकी में 11.5, सुल्तानपुर में 11.3, शाहजहांपुर में 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।