उत्तर प्रदेश में बारिश-ओले, तूफान का अलर्ट; मेरठ समेत इन जिलों में गरज-चमक संग होगी बरसात, चलेंगी तेज़ हवाएं

 मेरठ में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। दिनभर ठंड रही। रात में मौसम सर्द हो गया। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में फिर बारिश की संभावना जताई है। ओलावृष्टि भी हो सकती है।
 | 
WEATHER
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। गुरुवार से ही प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने लगी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया। पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही रही। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर मंडलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।READ ALSO:-मेरठ : शादी के 8 दिन बाद दुल्हन नकदी और जेवर लेकर भागी, ससुराल वालों को दूध में दी नींद की गोलियां, बिचौलिए ने कराई थी शादी

 

गुरुवार सुबह मेरठ में हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। दिनभर ठंड रही। रात में मौसम सर्द हो गया। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में फिर बारिश की संभावना जताई है। ओले भी गिर सकते हैं। 

 

गुरुवार को सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई। तापमान में गिरावट के साथ हवा चलने से दिन में मौसम सर्द रहा। शाम को ठंड का अहसास और बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को फायदा होगा। अगले दो दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

 

शुक्रवार को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के इन जिलों मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना 
मौसम विभाग ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूँ, संभल में बिजली गिरने की संभावना जताई है। 

 SONU

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में तेज हवा का अलर्ट 
मौसम विभाग ने गाजियाबाद, हापुड, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।