उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट, 3 दिन तक गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, रिकॉर्ड तोड़ पड़ेगी सर्दी

 मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के पश्चिमी क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में बारिश हो सकती है।
 | 
WEATHER
उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। यह बारिश गरज-चमक के साथ दो दिन तक जारी रहेगी। इससे कई जिलों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, आज यूपी के 65 जिलों में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक प्रदेश के कई इलाकों और कहीं-कहीं घना और बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। 21 जनवरी से 23 जनवरी तक राज्य के पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।READ ALSO:-गाजियाबाद : पुरे परिवार के 4 लोगों की जिंदा जल कर मौत, घर में लगी भीषण आग, बिस्तर से भी नहीं उठ पाए; मृतकों में 1 महिला, 3 बच्चे

 

आज इन जिलों में घना कोहरा छा सकता है 
गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली। अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर।

 

आज सुबह 8.30 बजे इन प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान
  •  झांसी9°
  • बरेली8.4°
  • लखनऊ10°
  • बहराइच10.6°
  • गोरखपुर12.6°
उत्तर प्रदेश में 5 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 से 23 जनवरी के बीच बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान सुबह और देर रात घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। पिछले दो दिनों से कई जिलों में धूप खिली हुई है, लेकिन इसके बाद भी शीतलहर ने मौसम में ठंड का अहसास कम नहीं किया है। 

 up-weather-forecast-update-mausam today.

उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में 19 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा, उनमें लखनऊ, कानपुर, झांसी, जौनपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, बस्ती, बहराइच, ललितपुर, बांदा, उन्नाव, शाहजहांपुर, मेरठ, देवरिया और महोबा शामिल हैं। वहीं, जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उनमें लखनऊ, बिजनौर, रामपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

 

लखनऊ मौसम 
राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन कोहरे के कारण धूप का असर कम रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

 


शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा, अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

 

बुलंदशहर सबसे ठंडा 
शनिवार को उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाराणसी जिले में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

 SONU

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, 21 से 23 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।