मेरठ में डबल मर्डर: प्रेमिका में घर में मिली युवक की लाश, गोली लगने से घायल युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा
मेरठ के जानी इलाके में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। क्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
Sun, 19 Feb 2023
| 
मेरठ से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव में एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों खून से लथपथ एक कमरे में मिले। ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Read Also:-मेरठ: गन्ने से लदा ट्रक पलटने चौकीदार की हुई मौत, 24 घंटे से था लापता, परिजन जता रहे थे गन्ने के नीचे दबे होने का शक....
पूरी घटना युवती के घर में हुई। प्रेमिका के घर में सोफे पर प्रेमी की लाश पड़ी थी। प्रेमी को कनपटी पर गोली मारी गई है। वहीं, प्रेमिका पास ही बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उनके सीने में गोली का घाव था।
परिजन प्रेमिका को इलाज के लिए सुभारती अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमी का नाम शुभम है। जबकि प्रेमिका का नाम साक्षी (19) है।
प्रेमिका की अस्पताल में हुई मौत
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि युवती के घर में गोलियों से छलनी प्रेमी का शव मिला है। प्रेमिका पास ही बेहोशी की हालत में पड़ी थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो लड़की की सांसें चल रही थीं, वे उसे इलाज के लिए सुभारती अस्पताल ले गए। जहां लड़की की मौत हो गई। मौके से अवैध पिस्टल भी बरामद किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए हैंड वॉश और जीएसआर टेस्ट भी करने वाली है। ताकि यह पता चल सके कि गोली कैसे और किसने मारी। पूछताछ के लिए लड़की के पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया गया है। युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टेस्ट कराया जा रहा है।
घर में प्रेमी जोड़ा अकेला था
ग्रामीणों ने बताया कि शुभम और साक्षी एक ही जाति के हैं। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि लड़की के परिजन बाद में मौके पर पहुंचे, इससे पहले लड़का और लड़की घर में अकेले थे।
ग्रामीणों ने बताया कि शुभम और साक्षी एक ही जाति के हैं। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि लड़की के परिजन बाद में मौके पर पहुंचे, इससे पहले लड़का और लड़की घर में अकेले थे।
पड़ोसियों ने बताया कि शुभम और साक्षी स्कूल के दिनों से ही अच्छे दोस्त थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। पिछले 2 साल से दोनों के बीच काफी नजदीकियां थीं। फोन पर भी काफी बातचीत होती थी।
जिस कमरे में प्रेमी जोड़े का शव मिला है, वह पूरा कमरा खून से भरा हुआ था। जमीं से लेकर सोफे तक खून बहा पड़ा था। कमरे में रखे पलंग पर भी खून के छींटे लगे थे । दीवारें भी खून से सनी हैं। क्राइम सीन को देखकर लग रहा है कि दोनों को खड़े होकर गोली मारी गई है। इसके बाद वह सोफे और जमीन पर गिर पड़े हैं।
मोबाइल में मिले फोटो
पुलिस ने युवक और युवती दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पुलिस को मोबाइल से प्रेमी युगल की साथ में तस्वीरें मिली हैं। जिसमें कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी हैं। माना जा रहा है कि लड़की के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद उन्होंने गुस्से में यह कदम उठाया है।

पता चला है कि लड़के का नाम शुभम है। जबकि लड़की ने लड़के का नाम पेपला शिवम यूनिक सेव किता है। साथ ही रात 2.30 बजे के बाद लड़की ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर अपने प्रेमी के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।