मेरठ: हाईवे किनारे बस का इंतजार रहे 6 लोगों को अनियंत्रित कार ने कुचला, 1 की हुई मौत, 5 की हालत गंभीर

 मेरठ के दौराला में एनएच 58 पर सकोटी में हाईवे के किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 | 
Accident
मेरठ में हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे 6 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया  हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया  पुलिस ने मृतक की पहचान दिनेश उर्फ धन्नी के रूप में की है. घटना एनएच-58 पर हुई।

 घायलों को एंबुलेंस से मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सकोटी गांव के सामने सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे छह लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में जिला रामपुर निवासी 45 वर्षीय दिनेश उर्फ धन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, इंद्रपाल, मुनेंद्र समेत 5 लोग घायल हो गए।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में लेकर थाने लायी। अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।