मेरठ : बारात में घुसी बेकाबू कार, 3 की हुई मौत, बारात में डीजे पर हो रहा था डांस; मृतकों में दूल्हे के दो भाई भी थे; 6 लोग हुए घायल

मेरठ के जानी इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इधर, बागपत रोड के बफर गांव में एक शादी समारोह में एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर बारातियों के ऊपर चढ़ गई। 
 | 
mrt
मेरठ के जानी इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इधर, बागपत रोड के बफर गांव में एक शादी समारोह में एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर बारातियों के ऊपर चढ़ गई  इस हादसे में दूल्हे के 2 चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 6 से ज्यादा बाराती घायल बताए जा रहे हैं।Read Also:-वाहन चलाने वालों की लिए अच्छी खबर, अब टोल प्लाजा पर नहीं होगी फास्टैग की जरूरत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला!

 

मेरठ से आ रही कार ने सभी को रौंद डाला
जानी क्षेत्र के सिसौला खुर्द गांव में प्रभात चौधरी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। प्रभात की शादी गांव किठौली के धीर सिंह की बेटी प्रिया के साथ बाफर स्थित मैरिज हॉल में हो रही थी। बुधवार की रात करीब 10 बजे मैरिज हॉल के सामने द्वारपूजा चल रही थी। बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति ईको कार ने टक्कर मार दी और बारातियों को कुचल दिया।

 

भगदड़ जैसी स्थिति, फिर मच गई चीख-पुकार 
इस हादसे में 6 से अधिक बाराती घायल हो गए। जबकि दूल्हे के चाचा के बेटे विकास और चाचा के बेटे वरुण की मौत हो गई। दोनों सिसौला खुर्द के रहने वाले थे। जुलूस में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हाहाकार मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 Image

लोगों ने कार चालक की पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया
हादसे के बाद लोगों ने टक्कर मारने वाली कार के चालक को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट भी की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जानी थाना प्रभारी ने बताया कि तीसरे मृतक का नाम महेंद्र है। वह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाला था। वह गाजियाबाद से शादी समारोह में शामिल होने आया था।

 

पुलिस के मुताबिक जान गंवाने वाला विकास किसानी करता था। जबकि वरुण 12वीं कक्षा का छात्र था। 40 वर्षीय महेंद्र के बारे में जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 6 घायलों में से एक की हालत गंभीर है। यह कार कौन चला रहा था? क्या कार के ब्रेक फेल हो गए? क्या ड्राइवर नशे में था? पुलिस ऐसे सवालों के जवाब तलाश रही है। वहीं, देर रात गमगीन माहौल में दुल्हन को विदा किया गया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।