ये कैसा अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश: BJP नेता को घर में घुसकर 8 गोली मारी, डोर बेल बजाई फिर दरवाजा खोलते ही कर दी फायरिंग

अजय को 8 गोली लगी हैं जिसमें उनके हाथ, पैर, चेहरे, पीठ और पेट में गोली लगी है। घटना Uttar Pradesh के प्रयागराज (Prayagraj)की है।

 | 
BJP Neta
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भले ही जनता को सुरक्षित माहौल देने का दावा करते हों, लेकिन हकीकत में प्रदेश में खुद उनकी पार्टी BJP के नेता तक सुरक्षित नहीं है। यहां प्रयागराज (Prayagraj) में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक भाजपा नेता अजय शर्मा (BJP Neta Ajay Sharma) को उसके घर के बाहर ही गोलियों से भून दिया। बदमाशों ने अजय शर्मा को चारों तरफ से घेरकर बेखौफ होकर फायरिंग की। अजय को 7 गोली लगी हैं, जिसके चलते उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाालंकि अभी तक अजय के परिजनों ने किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।

 

news shorts

नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात

जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागराज के फाफामऊ के लेहरा गांव का है। यहां रहने वाले अजय शर्मा भाजपा किसान मोर्चा के गंगापार उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह अपने घर पर ही थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 11:30 बजे उनके दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। अजय दरवाजा खोलने पहुंचे। इससे पहले कि अजय कुछ समझ पाते, गेट की दूसरी तरफ खड़े नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने उन्हें पिस्टल से कई राउंड गोली मारी। Read Also : Poonam Pandey : अभिनेत्री पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती, मारपीट के आरोप में पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

 

बदमाश लगातार फायरिंग करते रहे

गोली लगने के बाद भी अजय ने बचकर भागने की कोशिश की तो बदमाश उन्हें गोलियां मारते रहे।  गोलियों की आवाज सुनकर अजय के परिजन घर के बाहर आए। परिजनों ने बदमाशों को देखा, लेकिन लगातार हो रही फायरिंग के चलते वे उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर सके। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। Read Also : UP ELECTION 2022: मायावती ने यूपी चुनाव के लिए घोषित किए 2 और BSP प्रत्याशी, जाानिए किसे दिया टिकट

 

whatsapp gif

हालत बेहद नाजुक

उधर खून से लथपथ अजय जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और अजय काे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक अजय को 8 गोली लगी हैं जिसमें उनके हाथ, पैर, चेहरे, पीठ और पेट में गोली लगने की बात समाने आई है। मौके पर पहुंचे सीओ सोरांव ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अजय शर्मा इन दिनों श्रृंगवेरपुर में प्लाटिंग का काम कर रहे हैं, जिसके चलते उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आनंद अस्पताल के डॉक्टर अजय की सर्जरी कर रहे हैं। अजय की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।