उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 36 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

 तापमान 43 डिग्री के पार, 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट; अगले चार दिन रहेगी यही स्थिति, बचाव के उपाय बताए गए
 | 
WEATHER UPDATE
अप्रैल महीने में ही उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन में चटक धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।READ ALSO:-पहलगाम में आतंकी हमले में कानपुर का लाल शहीद – पत्नी के सामने सिर में मारी गोली, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

 

मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी के 36 जिलों के लिए 'हीट वेव' यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 13 जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही गर्म और शुष्क बना रहेगा। हालांकि, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों पर पड़ सकता है। इसके चलते 27 अप्रैल के आसपास पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

 

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट:
प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में लू (हीट वेव) चलने की गंभीर संभावना है।

 

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भी हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

 

राजधानी लखनऊ का मौसम:
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिन के समय आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को भी राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

 

यूपी में सबसे गर्म वाराणसी:
मंगलवार को उत्तर प्रदेश में वाराणसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ जिले में 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य के करीब है।

 

मौसम वैज्ञानिक क्या बोले:
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आगामी 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों तक पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव चलती रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा, बारिश की संभावना फिलहाल कम है।

 

हीट वेव से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां:
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

 

  • विशेष रूप से दोपहर 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच लम्बे समय तक गर्मी के संपर्क में आने से बचें।
  • हल्के, ढीले, हल्के रंग के, पूरी तरह सूती कपड़े पहनें।
  • धूप में बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें।
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पियें। ओआरएस घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।
  • निर्जलीकरण से बचने के लिए प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें।
  • कठिन शारीरिक कार्यों या बाहरी गतिविधियों को दिन के ठंडे समय (सुबह या शाम) में करने की योजना बनाएं।
  • श्रमिकों को सीधी धूप से बचने के लिए सावधान रहें, उनके लिए आराम के अंतराल की आवृत्ति और अवधि बढ़ाएं।
  • गर्भवती श्रमिकों और किसी चिकित्सीय स्थिति वाले श्रमिकों पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाना चाहिए।
  • हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट ऐंठन जैसे लक्षणों (जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, अत्यधिक पसीना और दौरे) को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर/अस्पताल को दिखाएं।
  • किसानों को सलाह दी जाती है कि वे गन्ना, ग्रीष्मकालीन मक्का, दलहन और अन्य फसल और सब्जियों में सिंचाई गतिविधियां जारी रखें।
  • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें।
  • पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को कभी न छोड़ें।
  • दिन के व्यस्त घंटों (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे) के दौरान होने वाली चुनावी रैलियों/सभाओं की विवेकपूर्ण निगरानी की जानी चाहिए। साथ ही, इनमें शामिल होने वाले लोगों को उच्च आर्द्रता और तापमान वाले क्षेत्रों में लंबे समय तक रहने से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जानी चाहिए।

 OMEGA

उत्तर प्रदेश में गर्मी का यह कहर फिलहाल जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है ताकि हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी संबंधित बीमारियों से बचा जा सके।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।