हापुड़ : स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर गढ़ विधायक का पारा हाई, MP-DM के सामने विधायक ने अफसरों को लगाई फटकार
हापुड़ विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूले जा रहे टोल को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चेतावनी भी दी।
Jan 6, 2025, 15:38 IST
|
उत्तर प्रदेश के जिले गढ़ के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूले जा रहे टोल को लेकर एनएचएआई अधिकारियों पर भड़कते नजर आ रहे हैं। READ ALSO:-भारत पहुंचा चीन में हाहाकार मचाने वाला HMPV वायरस, इन राज्यों में मिले मरीज
विधायक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक में यह मुद्दा उठाया। डीएम और तमाम अधिकारियों के सामने विधायक ने चेतावनी दी कि अगर स्थानीय लोगों से टोल वसूली बंद नहीं की गई तो वह खुद टोल प्लाजा पर खड़े होकर टोल फ्री कराएंगे।
स्थानीय लोगों की समस्या पर गुस्सा विधायक ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर से ब्रजघाट आने-जाने वाले स्थानीय लोगों से टोल वसूला जा रहा है, जो सरासर गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को अपने काम के लिए टोल क्यों देना पड़ रहा है। इस पर एनएचएआई अधिकारियों ने गोलमोल जवाब दिया, जिससे विधायक और भड़क गए। अधिकारियों ने कहा कि वह इस मुद्दे को अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और जल्द ही इसका समाधान निकालेंगे।
तीन टोल प्लाजा से परेशान लोग
यूपी के सबसे छोटे जिले हापुड़ में तीन टोल प्लाजा हैं। छिजारसी, बुलंदशहर-मेरठ और अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा पर महज 50 किलोमीटर की दूरी के लिए भी स्थानीय लोगों को टोल देना पड़ता है। स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।

क्या टोल वसूली बंद होगी?
विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की चेतावनी और वीडियो वायरल होने के बाद यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है। फिलहाल विधायक के बयान से इलाके के लोगों में टोल मुक्त यात्रा की उम्मीद जगी है।