‘दरगाह न जाएं, वहां जिहादियों को दफनाया जाता है…’, जानिए हिंदुओं को सलाह देते हुए BJP MLA नंद किशोर ने क्या कहा?
BJP MLA Controversial Statement: उत्तर प्रदेश के लोनी के भारतीय जनता पार्टी के विधायक एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हिंदुओं को एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के लोगों को कभी भी दरगाह पर नहीं जाना चाहिए। आइए जानते हैं उनके इस बयान के बारे में विस्तार से।
Nov 15, 2024, 09:52 IST
|

उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अक्सर उनके बयान चर्चा में रहते हैं। अब मीरापुर उपचुनाव के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो हिंदुओं को खास सलाह दे रहे हैं। जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश में शराब और बीयर की बिक्री के लिए सरकार लाई नया नियम, जानिए क्या है ये नियम
छपरौली पहुंचे विधायक से पत्रकारों ने महाकुंभ में मुसलमानों के दुकानें न लगाने और मौलानाओं द्वारा हिंदुओं को दरगाह न जाने की हिदायत को लेकर सवाल किया था। जिसके बाद विवादित बयान देते हुए नंद किशोर ने कहा कि हिंदुओं को दरगाह नहीं जाना चाहिए।
नंद किशोर ने कहा कि वहां जिहादियों को दफनाया गया है। उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार किए हैं. इसके बाद नंद किशोर ने मंदिर में आने वाले लोगों को भी अजीबोगरीब सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले लोगों की धार्मिक परीक्षा होनी चाहिए। उनसे मंत्रोच्चार करने को कहा जाना चाहिए, अगर कोई ऐसा करने में असमर्थ है तो उसका खतना किया जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगता है तो उसकी जांच की जानी चाहिए।
काकोर गांव में दिया बयान
उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म के लोग भी हिंदू देवी-देवताओं को मानते हैं। अगर मौलवी भी जलाभिषेक करें तो देश में सनातन धर्म का उत्थान होगा। उन्होंने थूक और पेशाब जिहाद को बड़ी साजिश बताया। इसके अलावा नंद किशोर ने कहा कि इस मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरु भी निरुत्तर हो जाते हैं। विधायक नंद किशोर बागपत के जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने काकोर गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने बयान जारी किया।

उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है, उसके अलग-अलग रूप हैं। हिंदुओं को मौलवियों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। दरगाहों में दफन जिहादियों ने हिंदू बेटियों को जौहर करने के लिए मजबूर किया था।