उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बर्फीली और सर्द हवाओं के साथ इन जिलों में घना कोहरा, 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है, जबकि रात और सुबह के समय कोहरा और पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है।
Jan 30, 2025, 13:02 IST
|

उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में खिली धूप ठंड से राहत दे रही है, जबकि रात और सुबह कोहरे और पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है। कई शहरों में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 घंटे बाद दिखाई देगा। READ ALSO:-मेरठ : दौराला में पुलिस ने तीन गोदामों पर छापा मारकर 50 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए, मौके से 3 आरोपी गिरफ्तार
1 फरवरी को कुछ शहरों में बादल छाए रहेंगे। एक से पांच फरवरी तक कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। तराई क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं प्रयागराज और गोरखपुर में आज विजिबिलिटी जीरो है। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। अयोध्या में भी घना कोहरा छाया हुआ है।
इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन वजहों से बदलेगा मौसम
दक्षिण हरियाणा व उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र स्थित है। इससे मौसम में बदलाव आएगा। 01 व 03 फरवरी के दौरान 2 नए पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh: A dense layer of fog envelops parts of Ayodhya as cold wave grips the city. pic.twitter.com/BjLXzCimYL
— ANI (@ANI) January 30, 2025
राजधानी लखनऊ में आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में सुबह व शाम को कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को दिन में आसमान साफ रहा। तेज धूप खिली। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा रहा। रात में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है।
अयोध्या सबसे ठंडा
बुधवार को अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, आगरा जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 1 और 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।