उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी ठंड; इन जिलों में बारिश के आसार, 24 घंटे में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना है। 10 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की तेज गिरावट के साथ कोहरे का घनत्व बढ़ने के आसार हैं। पढ़िए राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम।
Dec 9, 2024, 11:53 IST
|

पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रही। एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल छाए रहने और पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और शाम को घना और मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।Read also:-बिजनौर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों का विशाल प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश में चल रही तेज पछुआ हवाओं के चलते पिछले 4 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने रविवार से ही प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रखा है, जिसके चलते आज भी पूर्वांचल समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
इसके असर से अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है, जबकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 10 दिसंबर की सुबह से राज्य भर के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट के साथ-साथ कोहरे के घनत्व में वृद्धि के कारण तराई क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वांचल के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदांयू, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराईच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकरनगर, बस्ती, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीर नगर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, बलिया, चंदौली और सोनभद्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला सबसे ठंडा
उत्तर प्रदेश का मेरठ रविवार को सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। सबसे अधिक तापमान उरई जिले में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम
रविवार को लखनऊ में मौसम शुष्क रहा। सुबह कुछ जगहों पर धुंध और कोहरा छाया रहा। दिन में धूप खिली। अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ में सुबह और शाम हल्का कोहरा और धुंध रहेगी। दिन में कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश का तापमान और गिरेगा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं मंगलवार से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और शाम को कोहरा घना हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है।