शीतलहर का अलर्ट: अब उत्तर प्रदेश में लोगों को सताएगी कड़ाके की ठंड, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना
उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। इस बीच रविवार को कई जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो मेरठ, सहारनपुर, शामली, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती समेत कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। वहीं, प्रदेश में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है। जानिए मौसम का कैसा रहेगा मिजाज।
Dec 15, 2024, 13:04 IST
|

उत्तर प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है। अयोध्या समेत कई शहरों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतना ही नहीं अब शीतलहर का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। READ ALSO:-WEATHER UPDATE : दिल्ली-NCR में ठंड का तांडव, सर्दी से कंपकपा रहे लोग, IMD ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान के मुताबिक आज यानी रविवार को सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राजधानी समेत आसपास के इलाकों में सुबह और रात में कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। देर रात और सुबह के समय प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इतना ही नहीं पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। अब अगर 16 दिसंबर के मौसम की बात करें तो यूपी में अलग-अलग जगहों पर देर रात और सोमवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 17 से 20 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।
शीत लहर की चेतावनी
मौसम विभाग की मानें तो रविवार को गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर में शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और इसके आसपास के इलाकों में भी शीतलहर चलने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो रविवार को गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर में शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और इसके आसपास के इलाकों में भी शीतलहर चलने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3℃ अयोध्या में दर्ज किया गया है। वहीं, बरेली में न्यूनतम तापमान 4.4℃, नजीबाबाद में 4.5℃, गोरखपुर में 4.8℃, चुर्क में 4.8℃, बुलंदशहर में 5℃ और बहराइच में 5.2℃ दर्ज किया गया।
