UP में एक बार फिर जोर पकड़ेगी ठंड, बर्फीली हवाएं कंपाएंगी; इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

कड़ाके की ठंड एक बार फिर दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह-शाम कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन में सूरज की तपिश बढ़ने से गर्मी का एहसास होगा।
 | 
WEATHER
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इससे बारिश रुक जाएगी और आसमान साफ ​​रहेगा। यूपी में कुछ दिनों से हो रही बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही हो रही थी। लेकिन, अब इसके खत्म होने से बारिश थम जाएगी। मौसम विभाग ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई है। साथ ही घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई है।READ ALSO:-UP : पतियों से परेशान दो महिलाओं ने एक-दूसरे से मंदिर में रचाई शादी, सात फेरों का वीडियो वायरल

 

इस बीच, गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। अभी तापमान सामान्य से अधिक है, जिससे ठंड का असर कम हो गया था, लेकिन अब फिर से ठंड बढ़ेगी। 

 


उत्तर प्रदेश के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट 
मौसम विभाग ने मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर में घने कोहरे की आशंका जताई है। 

 यूपी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया सर्दी का मैप.

लखनऊ में आज का मौसम 
लखनऊ में गुरुवार सुबह और शाम को कोहरा छाया रहा, दिन में आसमान साफ ​​रहा, तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में सुबह और शाम हल्का कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ ​​रहेगा, तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 SONU

अयोध्या सबसे ठंडा 
उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला गुरुवार को सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो रहा है, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 26 जनवरी से उत्तर प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।