मेरठ पहुंचे सीएम योगी, कहा- यहां बन रहा खेल विश्वविद्यालय देशभर के खिलाड़ियों के लिए नई दिशा तय करेगा

CM Yogi in Meerut: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) गुरुवार को मेरठ पहुंचे।

 | 
Yogi Adityanath meerut
CM Yogi in Meerut: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) गुरुवार को मेरठ पहुंचे। यहां सीएम ने कहा कि मेरठ को राज्य सरकार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (Sports University In Meerut) दे रही है, जो मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर होगी। उन्होंने कहा कि यह खेल विश्वविद्यालय (Major Dhyan Chand Sports University Meerut) देशभर के खिलाड़ियों के लिए नई दिशा तय करेगा। मेरठ खेल के सामान के लिए जाना जाता है, लेकिन उसे वह पहचान नहीं मिली थी, लेकिन अब मेरठ को पहचान भी मिलेगी और यह तेजी से आगे भी बढ़ेगा। 

 

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर टोक्यो पैरालंपिक के 17 पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए मेरठ स्थित कृषि विश्वविद्यालय (Agriculture University Meerut) पहुंचे हैं। सीएम ने कृषि विश्वविद्यालय में लगी खेल प्रदर्शनी भी देखी और यहां कैरम बोर्ड खेला। सीएम ने कहा कि इस बार भारत के खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस कार्यक्रम के बाद सीएम सरधना के सलावा में बन रहे खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। Read Also : UP: वकीलों को 1.5 से 5 लाख रुपये तक देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
 

 

whatsapp gif

आने वाले समय में 80 से ज्यादा खिलाड़ी पैरालंपिक में जाएंगे : योगी

सीएम ने कहा कि पैरालिंपिक में 7 खिलाड़ी हमारे पश्चिम उत्तर प्रदेश के हैं। इन खिलाड़ियों का हौसला कोरोना संक्रमण के समय में भी नहीं डगमगाया और ये खिलाड़ी अपने घर नहीं बैठे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का जज्बा देखते हुए भारत सरकार ने कोरोना संक्रमण के समय में भी सब सुविधाएं दी जिसकी बदौलत इस बार हम 19 मेडल जीत कर लाए हैं। Read Also : UP: अब विवाहित बेटियों को भी मृतक आश्रित कोटे पर मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

 

उन्होंने कहा कि 1968 से 11 बार भारत ने पैरालिंपिक में हिस्सा लिया और 12 मेडल जीते, लेकिन इस बार अकेले ही हमने 19 मेडल जीते। आने वाले समय में 80 से ज्यादा खिलाड़ी पैरालंपिक ओलंपिक में जाएंगे। सीएम ने कहा कि यह जो खिलाड़ी आज कार्यक्रम में मौजूद हैं इन्हें इवेंट चाहिए, प्रतिस्पर्धा चाहिए, भविष्य में इन खिलाड़ियों को मंच पर मेडल देने का काम भी किया जाएगा। Read Also : UP : अब Free Laptop प्लम्बर, कारपेंटर, नर्स और इलेक्ट्रीशियन समेत इन लोगों को भी मिलेगा, जानिए कैस कर सकेंगे आवेदन

 

अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं पहले भी कई बार मेरठ आ चुका हूं, लेकिन यहां पहले डर का माहोल था। बहन-बेटियों को अंधेरा होने के बाद घर से निकलने से भी डर लगता था। व्यापारी भी घर से निकलते समय भयभत रहते थे, लेकिन अब मेरठ समेत पूरा यूपी भय मुक्त है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पैरालंपिक में अगल-अलग राज्यों के खिलड़ियों ने पदक जीते हैं, लेकिन यूपी के सीए सभी को सम्मान और पैसा दे रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है। अनुराग ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी शब्दों से प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश कहते थे कि आज खेलों के नाम पर सांसद प्रतिस्पर्धा क्यों हो रही है, वह खेलों को रोकने वाले थे हम खेलों को देने वाले हैं।


 

क्या बोले प्रदेश के खेल मंत्री

यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि खिलाड़ी अपने लिए नहीं खेलता, देश के लिए खेलता है। यह पहला अवसर है जब यूपी के खिलाड़ियों ने दुनिया के मानचित्र पर परचम लहराया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सेवाओं में नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। एशियन चैम्पियनशिप की राशि 3 लाख से 15 लाख की गई।

 

हरियाणा को टक्कर देगा यूपी

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि ओलिंपिक हो या एशियाड यूपी ने खेलों में अलग पहचान बनाई है। पहले हरियाणा सरकार अपने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती थी, लेकिन आज यूपी सरकार भी कर रही है फर्क सिर्फ इतना है कि यूपी सरकार देशभर के खिलाड़ियों के सम्मान में यह आयोजन कर रही है। बालियान ने कहा कि यूपी सरकार ने मेरठ के सलावा में पहला खेल विश्वविद्यालय दिया है। यहां से पश्चिम उत्तर प्रदेश खेलों में हरियाणा को टक्कर देगा।

 

खिलाड़ियों को मिलेगी यह सम्मान राशि

आयोजन में यूपी के गोल्ड मेडलिस्ट को 2-2 करोड़, रजत पदक विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को एक-एक कराड़ रुपए सम्मान स्वरूप दिया जाएगा। सुहास एल वाई और प्रवीन कुमार को चार करोड़ रुपए मिलेगा। इसमें प्रदेश का पुरस्कार भी शामिल है। यूपी के 75 जिलों से आने वाले 2078 दिव्यांग खिलाड़ियों को उपहार प्रदान किया जाएगा।

 

सम्मानित होने वाले यूपी के इन 6 खिलाड़ियों में मेरठ के तीरंदाज विवेक चिकारा, मुजफ्फरनगर की तीरंदाज ज्योति बालियान, बागपत के शूटर आकाश तोमर, वरुण सिंह भाटी हाई जंप गौतमबुद्ध नगर, अजीत सिंह यादवा भाला फेंक इटावा, दीपेंद्र सिंह संभल भटपुरा 10 मी एयर पिस्टल निशानेबाज शामिल हैं। सभी को सीएम सम्मानित करेंगे।

 

टोक्यो पैरालिंपिक-2020 के इन पदक विजेताओं को मिलेगा सम्मान 

स्वर्ण पदक
  • एथलेटिक्स सुमित अंतिल (पुरुष भाला फेंक)
  • बैडमिंटन प्रमोद भगत (पुरुष एकल)
  • बैडमिंटन कृष्णा नगर (पुरुष एकल)
  • निशानेबाजी मनीष नरवाल (मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल)
  • निशानेबाजी अवनि लेखारा (महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग)
रजत पदक
  • एथलेटिक्स योगेया कथूनिया (पुरुष डिस्कस थ्रो)
  • एथलेटिक्स निशाद कुमार (पुरुष हाई जंप)
  • एथलेटिक्स मरियप्पन थंगवलू (पुरुष हाई जंप)
  • एथलेटिक्स प्रवीन कुमार (पुरुष हाई जंप)
  • एथलेटिक्स देवेंद्र झाझरिया (पुरुष जेवलिन थ्रो)
  • बैडमिंटन सुहास यथिराज (पुरुष एकल)
  • शूटिंग सिंघराज अधाना (मिक्सड 50 मी. पिस्टल)
  • टेबल टेनिस भाविना पटेल( महिला सिंगल्स)
कांस्य पदक
  • तीरंदाजी हरविंदर सिंह (पुरुष इंडिविजुवल रिकर्व)
  • एथलेटिक्स शरद कुमार (पुरुष हाई जंप)
  • एथलेटिक्स सुंदर सिंह गुर्जर (पुरुष जेवलिन थ्रो)
  • बैडमिंटन मनोज सरकार (पुरुष सिंगल्स)
  • शूटिंग सिंघराज अधाना (पुरुष 10 मी. एयर पिस्टल)
  • शूटिंग अवनी लखेरा (महिला 50 मी. रायफल 3 पॉजिशिन)

Read Also

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।