UP में 5 दिन तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर होगी भारी बारिश, चारधाम समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा; जानिए IMD का ताजा अपडेट

 पहाड़ी राज्यों में मानसून के प्रवेश के साथ ही बारिश ने कहर बरपा दिया है। बारिश के कारण चारधाम यात्रा और अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। अब मौसम पर IMD का ताजा अपडेट आया है।
 | 
UTT
लंबे इंतजार के बाद उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से होते हुए मानसूनी हवाएं पहाड़ी राज्यों में पहुंच गई हैं। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली है। इसके चलते चारधाम यात्रा और अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग ने खासकर उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है।READ ALSO:-शर्मनाक! प्रेमी जोड़े ने बच्चे से शारीरिक संबंध बनाते हुए बनवाया वीडियो! हाईकोर्ट ने आरोपी के पक्ष में दिया आदेश, जानिए क्या है मामला?

 


उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति
देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे तक राज्य में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की आशंका है। खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोक दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज और कल यानी 7-8 जुलाई के बाद चारधाम यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

 


उत्तर प्रदेश में 5 दिन तक होगी बरसात 
उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 7-11 जुलाई तक यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। राज्य में 51-46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने यूपी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी और बिहार के कई इलाकों में रेड अलर्ट के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। यूपी में अगले 5 दिनों तक गरज और बिजली के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

 


जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम
मानसून के प्रवेश के कारण जम्मू-कश्मीर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक जम्मू-कश्मीर में बारिश जारी रहेगी। लेह में 81 किलोमीटर प्रति घंटे और कारगिल में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।