Caution! जानलेवा बन सकता है पनीर, 181 बारातियों की हालत बिगड़ी, 21 लोग अस्पताल में भर्ती, 20 का गांव के स्वास्थ्य शिविर में चल रहा इलाज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादी समारोह में मिलावटी पनीर की सब्जी खाने से 181 बारातियों की हालत बिगड़ गई। बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर फूड पॉइजनिंग से पीड़ित बारातियों की जांच कर रही है।
 | 
BSLR
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादी समारोह में मिलावटी पनीर की सब्जी खाने से 181 बारातियों की हालत बिगड़ गई। बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य शिविर लगाकर फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित बारातियों की जांच कर रही है। 21 बाराती अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ खुद गांव में लगाए गए कैंप में गए हैं। चार मरीजों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। READ ALSO:-बिजनौर: अफजलगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; लाखों का माल बरामद

 

बता दें, बारात जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित रामगढ़ी गांव के पास चांसी रसूलपुर गांव गई थी। बारातियों ने बारात में लजीज व्यंजन खाए और रात में दुल्हन को लेकर वापस लौट आए। बारात के वापस लौटते ही बारातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी होने लगी। लोगों ने पेट खराब होने की भी शिकायत की। कुल मिलाकर 181 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। 

 बुलंदशहर में शादी का खाना खाने से 40 लोग पड़े बीमार.

एक-एक कर बीमार पड़ रहे लोगों से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों को ग्रामीण जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां अधिकांश लोगों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आला अधिकारियों के निर्देश पर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और बारातियों की जांच की गई।

 

मरीजों की जांच की जा रही है
बुलंदशहर सीएमओ अंजू अग्रवाल ने बताया कि विभाग के 18 डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्स की मदद से 181 मरीजों की जांच की गई है। 21 लोग अभी भर्ती हैं, 4 मरीजों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

मिलावटी पनीर को बताया जा रहा कारण
बारात में पनीर के कई व्यंजन थे, जिन्हें बारातियों ने खा लिया। बताया जा रहा है कि पनीर में मिलावट थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जो बड़े आयोजनों में खाद्य पदार्थों की जांच करती हो। 

 SONU

शादी बारातों में आते हैं मिलावटी पनीर मसाले
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुलंदशहर में अब तक कई छापेमारी की है, जिसमें मिलावटी पनीर मसाला बनाने और सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। बुलंदशहर में बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर और मसाले तैयार किए जाते हैं। पनीर की यह जानलेवा खेप शादियों, होटलों और रेस्टोरेंट में सप्लाई की जाती है। इस शादी में भी मिलावटी पनीर सप्लाई किया गया था। इसे खाने से बड़ी संख्या में बाराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

 

क्या कहा खाद्य सुरक्षा टीम ने
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम भेजी गई है। फिलहाल जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।