बुलंदशहर : वकीलों ने लहराई रिवॉल्वर, बार एसोसिएशन पर अधिकार को लेकर दो गुटों भिड़े, पुलिस ने स्थिति पर किया काबू

 बुलंदशहर में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद जमकर बवाल हुआ। बार पर अधिकार को लेकर एक गुट के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने दूसरे गुट की अध्यक्ष सुमन सिंह राघव पर पिस्टल तान दी। बार हॉल में काफी देर तक बवाल होता रहा।
 | 
BSLR
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद पदाधिकारियों के नाम बोर्ड पर लिखने को लेकर बवाल मच गया। आपसी तनाव इतना बढ़ गया कि एक गुट के बार अध्यक्ष ने वकीलों से भरी बार में अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और हवा में लहरा दी। READ ALSO:-मेरठ : SSP ने SOG टीम को किया भंग, जल्द होगा पुलिसकर्मियों का चयन, पूरी टीम को किया पुलिस लाइन में संबद्ध

 

एसएसपी ने इस घटना को कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों गुटों के अधिवक्ताओं के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अधिवक्ता की लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है और दोनों गुटों के 50-50 वकीलों को मुचलका पाबंद किया गया है। 

 

बुलंदशहर जिला बार में इस बार दो बार चुनाव हुए। एक गुट का चुनाव 16 दिसंबर को हुआ, जिसमें सुमन सिंह राघव अध्यक्ष और शैलेंद्र लोधी सचिव चुने गए। दूसरे गुट का चुनाव 18 दिसंबर को हुआ। इस चुनाव में रविंद्र शर्मा अध्यक्ष और उमेश कौशिक सचिव चुने गए। आज बार में सुमन राघव गुट की बैठक हुई। बैठक में बोर्ड पर बार पदाधिकारियों के नाम लिखने का निर्णय लिया गया।

 


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दूसरे गुट के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा को इसकी भनक लग गई। आरोप है कि रविंद्र शर्मा कई वकीलों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथ में लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। वीडियो में वह कई बार जान से मारने की धमकी भी देते नजर आ रहे हैं। हाथ में पिस्टल लेकर धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

दोनों गुट एक दूसरे को फर्जी बता रहे हैं
एक गुट के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने उन्हें वैधानिक अध्यक्ष के रूप में मान्यता दी है, इसकी कॉपी न्यायपालिका और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों तक भी पहुंच गई है, रविंद्र शर्मा ने दूसरे गुट के पदाधिकारियों को असंवैधानिक बताया है। 

 

वहीं, अध्यक्ष सुमन राघव का कहना है कि यूपी में किसी भी जिला बार में दो चुनाव नहीं हुए। पहला चुनाव हमारा था और हमारे गुट को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मंजूरी मिली हुई है। इसलिए दूसरा चुनाव अवैध था। जो नहीं होना चाहिए था।

 

रविन्द्र शर्मा ने पिस्टल पर दी सफाई
बुलंदशहर जिला बार के एक गुट के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा कि जिला बार में बाहरी लोग आए थे। इसलिए उन्हें आत्मरक्षा के लिए पिस्टल हाथ में लेनी पड़ी। उनकी मंशा गलत नहीं थी। उन्होंने सुमन राघव समेत कई लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।

 

SSP क्या बोले 
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पिस्टल जब्त कर ली गई है। साथ ही वकीलों के दोनों गुटों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में जिला बार के पदाधिकारियों और वकीलों के बीच कोई विवाद न हो। फिलहाल जिला बार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और दोनों अध्यक्षों को भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।