उत्तर प्रदेश (UP) बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए बड़ी खबर, प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें तय, जाने कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?
UP Board Practical Exams 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। पूरा शेड्यूल यहाँ देखें।
Dec 21, 2024, 10:27 IST
|
इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी के लिए UPMSP सचिव भगवती सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें लिखा था कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग जिलों में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी।READ ALSO:-UP Weather Update : बारिश के बाद बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे से अंधेरे में डूबे मेरठ-बिजनौर और गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के ये जिले
कब से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं?
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहले चरण की परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक होंगी, जो आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल के जिलों में आयोजित की जाएंगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षाएं 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जिले शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों से संबंधित पूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र वेबसाइट पर अपनी परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले साल की तरह स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट वर्क सहित आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर आयोजित की जाएंगी। जो भी छात्र हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं के छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंकों सहित आंतरिक मूल्यांकन के परिणाम 10 जनवरी, 2025 से UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
अन्य बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट
कक्षा 12 के छात्रों की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 जनवरी से 10 जनवरी, 2025 तक होंगी। वहीं, कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी, 2025 तक होंगी। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 2025 24 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 तक चलेंगी।

इसके अलावा इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिसके लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो रिकॉर्ड करेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर भविष्य में इसका इस्तेमाल किया जा सके।