Agniveer Vayu Recruitment : अग्निवीर वायु में निकली बंपर भर्ती, जानें कब, कहां और कैसे कर सकते हैं आवेदन
भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अग्निपथ वायु अग्निवीर के लिए भर्ती की घोषणा की गई है। आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए क्या योग्यता है, साथ ही आप इस भर्ती के लिए कब और कहां रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Dec 20, 2024, 00:00 IST
|
भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अगर आप भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।Read also:-लिव-इन रिलेशनशिप में पैदा होने वाले बच्चों का क्या है भविष्य? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- समलैंगिक विवाह समाज के लिए घातक
अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए पात्रता शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
- 50% अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, आईटी)
- 50% अंकों के साथ भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स।
- अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए मेडिकल मानक
- पुरुष वर्ग की न्यूनतम ऊंचाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।
- महिला वर्ग के लिए भी न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी है। (उत्तराखंड: 147 सेमी, लक्षद्वीप: 150 सेमी)।
भर्ती के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
उम्मीदवार की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या होगा
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन के साथ ₹550 का शुल्क देना होगा।
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन के साथ ₹100 का शुल्क देना होगा।
तो अभी देर न करें! भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनकर अपने देश की रक्षा करने का सपना पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।