उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट : 20 से लेकर 24 जनवरी के बीच प्रदेश में बूंदाबांदी और बारिश के आसार, शीतलहर की भी चेतावनी
सोमवार को कोहरे के कारण विमानों और ट्रेनों का परिचालन ठप रहा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट SV890 रद्द कर दी गई।
Tue, 17 Jan 2023
| 
उत्तर प्रदेश में मौसम 20 जनवरी से नए तेवर दिखा सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचआर रंजन के मुताबिक, प्रदेश में 20 से लेकर 24 जनवरी के बीच कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। ये बारिश हलकी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान कोहरा जरूर बढ़ सकता है, लेकिन ठंड ज्यादा परेशान नहीं करेगी।Read Also:-Airtel 5G Plus: उत्तर प्रदेश के इन शहरों में शुरू हुई Airtel की 5G सर्विस, अब तक इन शहरों में पहुंच चूका है Airtel 5G
वहीं, कानपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 13 जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। जिन शहरों में पारा पांच डिग्री से नीचे रहा उनमें फतेहपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुर्सतगंज, झांसी, उरई, बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ शामिल हैं। प्रदेश के शहरों में जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है वहीं धूप निकलने से दिन के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है. कई जगहों पर यह 16 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार से पारा धीरे-धीरे फिर चढ़ेगा। कुछ इलाकों में मंगलवार को शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है।
प्रदेश के सबसे ठंडे जिले
जिला | न्यूनतम तापमान |
कानपुर नगर | 2.6°C |
आगरा | 3.4°C |
बरेली | 3.8°C |
मेरठ | 4.3°C |
मुजफ्फरनगर | 4.3°C |
अलीगढ़ | 4.4°C |
कोहरे के कारण सोमवार को भी विमानों व ट्रेनों का परिचालन ठप रहा, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट एसवी890 रद्द कर दी गई। वहीं, रियाद से लखनऊ आने वाली फ्लाईनास की फ्लाइट संख्या XY-333 तीन घंटे देरी से पहुंची।
बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली फ्लाइट में ढाई घंटे लगते हैं, गोएयर की मुंबई से लखनऊ की फ्लाइट जी8-397 मुंबई लखनऊ ढाई घंटे, गोएयर की जी8-396 लखनऊ से मुंबई डेढ़ घंटे, गोएयर की जी8-307 लखनऊ से मुंबई के लिए एक घंटा, मुंबई से लखनऊ जाने वाली गोएयर की G8-306 उड़ान डेढ़ घंटे की देरी से, इंडिगो की लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली 6E-6552 उड़ान सवा घंटे, लखनऊ से बेंगलुरु की उड़ान एक घंटे और बेंगलुरु से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान में सवा घंटे की देरी हुई। लखनऊ की फ्लाइट एक घंटे की।
इसी क्रम में गुवाहाटी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-6552 60 मिनट और लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली 6ई-146 50 मिनट की देरी से चली। इसी क्रम में 04651 जयनगर अमृतसर स्पेशल ट्रेनों के लेट होने के कारण पौने तेरह घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 10 घंटे, मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस सात घंटे, डॉ. अंबेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस 9.15 घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस पांच घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे देरी से चल रही थी।
