UP : अखिलेश यादव की नई टीम की घोषणा, शिवपाल यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, आजम खान समेत 14 लोग बने राष्ट्रीय महासचिव

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें शिवपाल सिंह यादव, मोहम्मद आजम खां, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि शामिल हैं।
 | 
akhilesh
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन महीने बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और मुख्य महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव बरकरार हैं। ये दोनों पहले भी इसी पद पर थे।Read Also:-UP : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की रात्रि सेवा और ऑनलाइन टिकट बुकिंग फिर से हुई बहाल

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें मोहम्मद शिवपाल सिंह यादव, आजम खां,  स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि शामिल हैं। 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा, पवन पांडेय को भी जगह मिली है। इसी तरह पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है।


 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।