मेरठ : भांजे से हुआ इश्क, और फिर भांजे के साथ मिल कर गला दबा के कर दी पति की हत्या, बाद में कर दिया अंतिम संस्कार;

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अनिल की हत्या का सच सामने आया है। कातिल दुश्मन कोई और नहीं बल्कि उसका सबसे नजदीकी ही निकला। वहीं, हत्या का सच जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।
 | 
meerut
मेरठ में पत्नी ने अफेयर के सिलसिले में भांजे के साथ मिलकर पति की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों सहित शव का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने जब अनिल की मौत का कारण पूछा तो वह पहले तो वो बात को इधर उधर घुमाती रही। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर सच पूरा बता दिया। उसने अपने ससुराल वालों को बताया कि उसका अपने भांजे के साथ अफेयर चल रहा है। इसलिए पति की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव का है। Read Also;-क्या 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट? और क्या चलन में आएगा 1000 का नया नोट! जानते हैं क्या है इस खबर की सच्चाई....

 

रात में प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया
38 वर्षीय अनिल अपने परिवार के साथ गांव कीनानगर में रहता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। पत्नी पूनम ने बताया, 'सोमवार की रात अनिल शराब पीकर घर आया था। उसने कुछ दिन पहले मुझे भांजे राहुल के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इस बात को लेकर पहले भी हमारे बीच मारपीट हुई थी। कल रात भी हम दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बीच राहुल भी वहां पहुंच गया। इसके बाद मैंने राहुल के साथ मिलकर अनिल की गला दबाकर हत्या कर दी।

 

पूनम ने बताया, मेरा और राहुल का अफेयर दिवाली के दिन शुरू हुआ था। राहुल अमहेड़ा का रहने वाला था। वह अक्सर मेरे घर आया करते थे। लेकिन, इसी बीच अनिल को हमारे रिश्ते की भनक लग गई थी। अनिल ने मुझे इस बारे में आगाह भी किया था। इसके बाद मैंने यह बात राहुल को भी बताई थी।

 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 
घटना की जानकारी मिलते ही भावनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी राहुल और पूनम को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ सदर देहात देवेश कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गयी है. तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अनिल के एक बड़ा भाई बॉबी और एक छोटा भाई लाला है। दोनों भाई किनानगर में ही अलग-अलग मकान में रहते हैं। अनिल के माता-पिता छोटे बेटे लाला के साथ रहते हैं। मृतक अनिल के तीन बच्चे भी हैं।

 

मंगलवार को जब पुलिस ने पूनम और भांजे राहुल से अलग-अलग पूछताछ की तो दोनों ने एक दूसरे का नाम उगल दिया। दोनों अपनी सजा से डर रहे थे। इसलिए दोनों ने एक दूसरे का नाम लेकर हत्या का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने और सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि पूनम और राहुल का अफेयर था।

 

मृतक अनिल ने भांजे राहुल के साथ पत्नी पूनम को आपत्तिजनक हालत में देखा था। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा। उसने दोनों को कई बार मिलने से रोकने के लिए मना किया। मृतक ने राहुल को अपने घर आने से रोक दिया था। सोमवार को राहुल चुपचाप पूनम से मिलने उसके घर पहुंचा। तभी मृतक अनिल शराब के नशे में घर पहुंच गया। राहुल को घर पर देखते ही वह आग बबूला हो गया। राहुल और पूनम को साथ देखकर अनिल ने विरोध किया। तभी पत्नी और भांजे ने मिलकर अनिल की हत्या कर दी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।