उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर तक पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द, त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरते पुलिस-योगी सरकार का फैसला

उत्तर प्रदेश में सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। त्योहारों को देखते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है। 
 | 
yogi
उत्तर प्रदेश में आने वाले त्योहारों और कार्यक्रमों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी छुट्टी पर है तो उसे भी रिपोर्ट करने को कहा गया है। ताकि वह भी ड्यूटी पर लौट सकें। उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारों को देखते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अहम फैसला लिया है। Read Also:-मेरठ : बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर साइबर ठगी, पीवीवीएनएल ने मेरठ में लोगों को मैसेज भेज कर कनेक्शन काटने के नाम पर भुगतान ना करने को किया अलर्ट

 

आपको बता दें कि आज यानी सोमवार से नवरात्रि शुरू हो गई है। इस दौरान दुर्गा पूजा और गरबा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही दशहरा, दीपावली और छठ पूजा समारोह को देखते हुए पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। Read Also;-उत्तर प्रदेश के इस शहर से लापता हुए महापौर और विधायक? लगे गुमशुदा की तलाश के बैनर, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

 


सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। साथ ही आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिले के चौराहों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस पैनी नजर रखेगी। महिला अपराध समेत अन्य पुलिस हेल्पलाइन पर भी पुलिस तैनात रहेगी।

 

त्योहारों के समय विशेष सतर्कता बरते पुलिस
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, बारावफात, दशहरा और दीपावली समेत विभिन्न त्योहारों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि इसके लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा था कि मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी की। 

 

पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले एक महीने के त्योहारों का समय संवेदनशील है। इसे देखते हुए विशेष सतर्कता के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आगे कहा था कि सभी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।

 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।