उत्तर प्रदेश में शर्मसार कर देने वाली वारदात, 4 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोप में 70 साल का आरोपी गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश के बलिया के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
 | 
BALIYA
उत्तर प्रदेश के बलिया से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 70 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम की हालत गंभीर है। उसका मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बलिया की रसड़ा पुलिस ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शाम को 4 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में 70 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। READ ALSO:-नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: NCMC कार्ड से यात्रा पर 10% की छूट, जानिए इसकी पूरी जानकारी

 

इंस्पेक्टर रसड़ा रत्नेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी साधु यादव (70) को प्रधानपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (दुष्कर्म) और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

 

बच्ची की मां ने पुलिस को दी जानकारी पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को उसकी बेटी पंचायत भवन गई थी। जब गांव के लोग राष्ट्रगान गाने में व्यस्त थे, तभी बुजुर्ग व्यक्ति चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 SONU

बच्ची को पहले रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ 2016 में आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया था। 

 

फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। बच्ची के ठीक होते ही उसके माता-पिता का बयान दर्ज किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण कराकर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की जाएगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।