उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में अगले 2 महीने में लांच होंगे 6000 औद्योगिक भूखंड, कीमत सिर्फ 20 लाख रुपये
लघु उद्योग लिमिटेड जल्द ही छोटे उद्योग के लिए सस्ते प्लॉट लॉन्च करने जा रहा है। ये प्लॉट अगले 1 से 2 महीने में लॉन्च हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में प्लॉट उपलब्ध होंगे। इन प्लॉट की कीमत सिर्फ़ 20 लाख रुपये होगी।
Dec 30, 2024, 07:00 IST
|

लघु उद्योग लिमिटेड जल्द ही छोटे उद्योगों के लिए सस्ते प्लॉट लॉन्च करने जा रहा है। ये प्लॉट अगले 1 से 2 महीने में लॉन्च हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में प्लॉट उपलब्ध होंगे। इन प्लॉट की कीमत महज 20 लाख रुपये होगी। शर्त सिर्फ इतनी होगी कि इस प्लॉट का इस्तेमाल छोटे उद्योगों के अलावा किसी और काम में नहीं किया जा सकेगा।READ ALSO:-मनाली में बर्फबारी का तांडव: बर्फ का आनंद लेने पहुंचे सैकड़ों पर्यटक, बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैफिक जाम में, पूरी रात भूखे-प्यासे रहने को हुए मजबूर
उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में लघु उद्योग निगम की ओर से 6000 छोटे उद्योग लगाए जाएंगे। इसके लिए युवाओं को 20 लाख रुपये की कीमत पर प्लॉट मिलेंगे। उद्योग लगाने के लिए सिर्फ तीन फीसदी की दर से लोन भी दिया जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश में करीब दो लाख रोजगार सृजित होंगे। अगले डेढ़ साल में यह योजना परवान चढ़ेगी। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने इस संबंध में जानकारी दी।
नटवर गोयल ने बताया कि जिन 17 मंडल मुख्यालयों समेत 60 जिलों में निगम के अभी कार्यालय हैं, वहां 60 कॉलोनियां विकसित की जाएंगी, जो सिर्फ छोटे उद्योगों पर आधारित होंगी। इन 60 कॉलोनियों में 100-100 प्लॉट विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा इस पूरी कॉलोनी में सीवरेज, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति, सड़क व अन्य सुविधाएं सरकार की ओर से मुहैया कराई जाएंगी।
एक प्लॉट की कीमत सिर्फ 20 लाख रुपए
उपाध्यक्ष ने बताया कि एक औद्योगिक प्लॉट की कीमत करीब 20 लाख रुपए होगी। जिसमें जो युवा सरकार के सामने बेहतर प्रोजेक्ट पेश करेंगे, उन्हें ये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। सरकार बेरोजगार युवाओं को प्लॉट खरीदने व उद्योग लगाने के लिए 3% प्रति वर्ष की दर से विभिन्न बैंकों से ऋण उपलब्ध कराएगी।

एक लघु उद्योग में 30-35 रोजगार उपलब्ध होंगे
नटवर गोयल ने बताया कि इन कॉलोनियों में कोई आवासीय निर्माण नहीं किया जाएगा। सिर्फ उद्योग लगाए जाएंगे। एक लघु उद्योग में करीब 30 से 35 लोगों को रोजगार मिलेगा। कुल संख्या करीब 2 लाख होगी। इसके अलावा एक लघु उद्योग अप्रत्यक्ष रूप से 10 और रोजगार भी लाता है। जिसमें सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर, मार्केटर व अन्य लोग शामिल हैं। ऐसे में रोजगार की संख्या करीब 3 लाख होगी।

2026 तक लागू होगी योजना
उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगले दो महीने में धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। हर जिले में जहां भी शहर से थोड़ी दूरी पर सस्ती जमीन उपलब्ध है, वहां जमीन उपलब्ध होते ही सरकार कॉलोनी विकसित करेगी और रोजगार बढ़ाएगी। योजनाओं को 2026 के अंत तक लागू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को न केवल रोजगार उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें इस योग्य बनाना भी है कि वे दूसरों को रोजगार दे सकें। लघु उद्योग निगम की यह व्यवस्था इस दिशा में उपयोगी होगी। अभी तक बड़े उद्योगों के लिए टाउनशिप बनाई जाती थी, लेकिन पहली बार छोटे उद्योगों के लिए भी अलग से कॉलोनियां विकसित की जाएंगी।