"50 का टारगेट था": मथुरा में 'लव जिहाद' और 'हैट स्पीच' का दोहरा खेल, 23 हिंदू लड़कियों को फंसाने वाला इमरान गिरफ्तार, हिंदू संगठन आक्रोशित!

सोशल मीडिया पर '2 साल में 23 गर्लफ्रेंड' की शेखी बघारना पड़ा महंगा, बकरीद पर भड़काऊ पोस्ट के बाद हिंदू संगठनों की शिकायत पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
 | 
MATHURA
मथुरा, उत्तर प्रदेश। श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने इमरान नामक एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। इमरान पर आरोप है कि वह सोची-समझी साजिश के तहत हिंदू छात्राओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था, उनके साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाता था और फिर उन्हें सोशल 'मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। मामला तब तूल पकड़ा जब आरोपी ने सोशल मीडिया पर न केवल अपनी 'उपलब्धियों' का बखान किया, बल्कि बकरीद के मौके पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ वीडियो भी पोस्ट किया।READ ALSO:-💔मेरठ में 'सचिन' बनकर मुबस्मीर ने हिन्दू युवती को फंसाया: मंदिर में शादी, गर्भवती होने पर मतांतरण का दबाव!

 

क्या है पूरा मामला और कैसे हुआ खुलासा?
मामले का खुलासा इमरान के अपने सोशल मीडिया स्टेटस से हुआ। उसने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अलग-अलग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा था। इस वीडियो के साथ उसने लिखा:

 

"कुछ लोगों की उतनी उम्र नहीं है, जितनी मैंने गर्लफ्रेंड बनाई। 23-23 गर्लफ्रेंड, वो भी मैंने 2 साल में बनाई है। मेरा 50 का टारगेट था।"

 ये इमरान का वॉट्सऐप स्टेटस है। जिसमें लिखा- 2 साल में मैंने 23 गर्लफ्रेंड बनाई।

1 मिनट 40 सेकंड के इस वीडियो में इमरान किसी लड़की के साथ होटल के कमरे में, किसी के साथ जन्मदिन मनाते हुए, तो किसी को किस करते हुए दिख रहा है। एक तस्वीर में एक लड़की मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए भी नजर आ रही है, जिससे यह शक गहरा हो गया कि वह हिंदू लड़कियों को ही अपना निशाना बनाता था।

 एक वीडियो में आरोपी इमरान माथे पर बिंदी और सिंदूर लगाए युवती के साथ दिख रहा है।

क्या थी इमरान की कार्यप्रणाली (Modus Operandi)?
पुलिस की शुरुआती पूछताछ और स्थानीय लोगों के आरोपों के अनुसार, इमरान की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी:

 

  • पहचान छिपाना: हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया है कि इमरान हिंदू लड़कियों से मिलने के लिए अपना नाम बदलकर हिंदू नाम (जैसे राहुल, रोहित आदि) बताता था।
  • फ्री राइड का झांसा: मथुरा के भरतपुर गेट निवासी इमरान पेशे से ऑटो चालक है। वह स्कूल जाने वाली हिंदू छात्राओं को अपने ऑटो में मुफ्त में स्कूल छोड़ने का लालच देता था। इससे छात्राएं उस पर भरोसा करने लगती थीं।
  • प्रेमजाल और अश्लील वीडियो: एक बार भरोसा कायम होने के बाद, वह लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता, उन्हें घुमाने ले जाता और उनके साथ निजी पलों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बना लेता था।
  • ब्लैकमेलिंग का खेल: इन्हीं वीडियो और तस्वीरों के दम पर वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उनका शोषण करता था।

बकरीद पर भड़काऊ पोस्ट ने आग में घी डाला
इमरान ने बकरीद के मौके पर एक और विवादित वीडियो पोस्ट किया, जिसने हिंदू संगठनों के गुस्से को और भड़का दिया। वीडियो में उसने कहा:

 

"जिसे भी दिक्कत है वह घर से न निकले। आज से कुछ महीने पहले हमसे भी किसी ने कहा था कि होली पर मुसलमान घर से बाहर न निकले। इसीलिए हम कह रहे हैं कि किसी को कुर्बानी के खून से दिक्कत है तो वह घर से बाहर न निकले... कुर्बानी तो होगी, खून भी शायद नालियों में मिलेगा।"

 

इस वीडियो के साथ बहते हुए लाल पानी (खून जैसा) और एक महिला द्वारा मांस काटने के दृश्य दिखाए गए थे, जो सीधे तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला था।

 MATHURA

हिंदू संगठनों का आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई
इमरान के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े संगठन 'धर्म जागरण संघ' के पदाधिकारी विष्णु चौहान और अन्य हिंदू नेताओं ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 OMEGA

विष्णु चौहान ने अपनी तहरीर में लिखा कि इमरान लगातार हिंदू समाज की बहन-बेटियों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करता है और हिंदू धर्म को नीचा दिखाने के लिए षड्यंत्र करता है, जिससे समाज में धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

 

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया, "आरोपी ने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।"
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।