उत्तर प्रदेश में 4 डिग्री ठंड का तांडव; पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जाने मौसम अपडेट
12 दिसंबर आ गया है और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।
Dec 12, 2024, 12:39 IST
|
पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में लोग ठिठुरने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अयोध्या और बुलंदशहर सबसे ठंडे शहर रहे। READ ALSO:-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग, यात्री बाल-बाल बचे, शीशे तोड़कर बचाई जान
अयोध्या में न्यूनतम तापमान गिरकर 4 जबकि बुलंदशहर में 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।
05 Days RF forecast and Warning Maps of Uttar Pradesh pic.twitter.com/owI452uDHr
— Meteorological Centre Lucknow (@CentreLucknow) December 11, 2024
उत्तर प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के साथ ही प्रदेश में ठंडी हवाएं भी मौसम का मिजाज बदलेंगी। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, वाराणसी जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, गाजियाबाद, हापुड, बुलन्दशहर, संभल, मथुरा, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, बदांयू, शाहजहाँपुर, अलीगढ और हाथरस शामिल हैं।
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान वाले उत्तर प्रदेश के शीर्ष 10 जिले
- अयोध्या-4
- बुलन्दशहर-5
- अलीगढ 6.8
- आगरा-6.7
- मेरठ-7.6
- मुजफ्फरनगर-7.8
- बिजनोर-6
- बरेली-5.6
- अमेठी-6.6
- सुल्तानपुर-6.8
इसके अलावा बहराइच में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, इटावा में 6 डिग्री और लखनऊ में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कानपुर में पारा 5 डिग्री पहुंचा, 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
शहर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार रात अचानक पारा पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जिस तरह से ठंड पड़ रही है, आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी। 12 दिसंबर को कानपुर के सीएसए विश्वविद्यालय में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 19 साल पहले 12 दिसंबर 2005 को सीएसए मौसम विभाग के रिकॉर्ड में 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर

लखनऊ मौसम
बुधवार को राजधानी लखनऊ में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। दिन में आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

अयोध्या सबसे ठंडा
बुधवार को उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम है। यूपी का सबसे अधिक अधिकतम तापमान उरई जिले में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर कोहरा छाया रहेगा। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।