उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख आशा बहुओं को मिलेगा दिवाली का तोहफा, शिक्षामित्र-राज्य कर्मचारियों को भी मिलेगी सौगात

 दिवाली से पहले आशा कार्यकर्ताओं की किस्मत चमकने वाली है। दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से उन्हें बड़ा तोहफा मिलने वाला है। इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
 | 
AASHA
उत्तर प्रदेश की लाखों आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों को दिवाली से पहले योगी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। 25 अक्टूबर से पहले सभी के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यानी दिवाली से पहले आशा कार्यकर्ताओं की मौज होने वाली है।READ ALSO:-मेरठ : पति-पत्नी और 'वो', पति ने ससुराल में जाकर बीबी को पीटा, और की ताबड़तोड़ फायरिंग, जमकर हुआ पथराव

25 तक वेतन भेजने के निर्देश
जानकारी के मुताबिक, NHM UP निदेशक ने सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक, 20 अक्टूबर तक आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों द्वारा किए गए कार्यों के तहत प्रोत्साहन और प्रतिपूर्ति जोड़कर मानदेय का भुगतान किया जाए। एनएचएम कर्मचारियों को 25 अक्टूबर तक वेतन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

 

आशा बहुओं को कितना मिलता है पैसा
आशा बहुओं को हर महीने 3500 रुपये मिल रहे हैं। साथ ही 1500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा आशा बहुओं के महिला नसबंदी, टीकाकरण और संपूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल आदि कार्यों के लिए प्रतिपूर्ति राशि में नियमित रूप से बढ़ोतरी की जा रही है। वर्ष 2016-17 में आशा बहुओं का औसत भुगतान 2306 रुपये प्रतिमाह था, जो वर्तमान में बढ़कर करीब 6000 से 8000 रुपये हो गया है।

 KINATIC

राज्य कर्मचारियों को भी मिल सकता है तोहफा
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के करीब 17 लाख राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा दिया जा सकता है। योगी सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान किया जा सकता है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।