उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित महिला थाने के मिडिएशन सेंटर में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकील पर हमला कर दिया। इस हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मौके से भाग रहे तीन आरोपियों को वकीलों ने दबोच लिया और उन्हें पुलिस को सौप दिया। घटना के विरोध में वकीलों ने हंगामा कर दिया।
मेरठ में घूम रहे सनकी चोर, लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चुराकर हो रहे रफूचक्कर
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर का है। जानकारी के मुताबिक एडवोकेट अजय स्वामी एक दंपति के विवाद में लड़का पक्ष की पैरवी कर रहे थे। सोमवार को वे अपने क्लाइंट के साथ महिला थाने स्थित मिडिएशन सेंटर गए थे। यहां किसी बात को लेकर लड़के पक्ष के लोग बिफर गए और अजय स्वामी पर हमला कर दिया। हमले में अजय को गंभीर चोट आई हैं। वहां मौजूद अन्य वकीलों ने आरोपियों के तीन साथियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
उधर वकील पर दिनदहाड़े हमले के विरोध में साथी वकीलों ने हंगामा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें