अनोखी शादी : हमशक्ल बहनों की शादी में हुआ 'चमत्कार', बनी अद्भुत जोड़ियां, पति भी मिले सेम टू सेम जुड़वा
आपने अक्सर देखा होगा कि जुड़वाँ लड़कियाँ दिखने में ज़्यादातर एक जैसी होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक जैसी दिखने वाली लड़कियों के पति भी एक जैसे हों। जी हाँ, आपने सही सुना, ऐसी ही एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Feb 26, 2025, 07:35 IST
|

आपने अक्सर देखा होगा कि जुड़वाँ लड़कियाँ दिखने में ज़्यादातर एक जैसी होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक जैसी दिखने वाली लड़कियों के पति भी एक जैसे हों। जी हाँ, आपने सही सुना, ऐसी ही एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि दो दुल्हनें हैं जो दिखने में तो एक जैसी हैं ही, साथ ही एक जैसे कपड़े भी पहनती हैं। वहीं, उनके दूल्हे का चेहरा भी एक जैसा है। READ ALSO:- मेरठ : स्कूल मालिक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, पीड़ित छात्रा के ये हैं आरोप, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल का है मामला
भाग्यलक्ष्मी और धनलक्ष्मी के पति भी एक जैसे हैं
हम जिन दो बहनों की बात कर रहे हैं उनके नाम भाग्यलक्ष्मी और धनलक्ष्मी हैं। दोनों जुड़वाँ बहनें हैं जो बिल्कुल एक जैसी दिखती हैं। ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं बल्कि केरल की दो लड़कियों की सच्ची कहानी है। भगवान ने उन्हें एक जैसा बनाया और संयोग से उनके पति भी एक जैसे हैं।

यह कोई फिल्म नहीं बल्कि केरल की दो जुड़वा बहनों भाग्यलक्ष्मी और धनलक्ष्मी की सच्ची कहानी है। भगवान ने उन्हें बिल्कुल एक जैसा बनाने के साथ-साथ उन्हें बिल्कुल एक जैसे जुड़वा पति भी दिए हैं। सामान्य जीवन में ऐसा सुखद संयोग बहुत कम देखने में आता है। आइये प्रभु की यह अद्भुत लीला देखते… pic.twitter.com/st1KExbrtF
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) February 22, 2025
पति भी जुड़वाँ हैं
ये सुनने में भले ही फ़िल्मी कहानी लगे, लेकिन ये एक सच्ची कहानी है भाग्यलक्ष्मी और धनलक्ष्मी एक साथ पैदा हुई थीं और दोनों एक जैसी दिखती हैं। अगर कोई दोनों को एक साथ खड़ा देख ले तो वो भ्रमित हो जाएगा लेकिन संयोग देखिए कि उन्हें जीवनसाथी भी हमशक्ल मिले, वो जुड़वां हैं। दुल्हनें कांजीवरम साड़ी और सोने के गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूल्हे भी पारंपरिक परिधानों में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। अब लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और नवविवाहित जोड़े को बधाई दे रहे हैं. एक ने लिखा- ये कुदरत का करिश्मा है। बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। दूसरे ने लिखा- इनकी शादी में काफी उलझन रहेगी। तीसरे ने लिखा- जल्द ही इनके बच्चे भी होंगे और ये सगे भाई भी होंगे। चौथे ने लिखा- उलझन से बचने के लिए अलग-अलग हेयरस्टाइल रखना चाहिए। इसी तरह के कई सुझाव और कमेंट्स आए हैं।