दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स की खबर निकली अफवाह! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया खंडन, कहा- 'कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं'

दिनभर मची थी खलबली, केंद्रीय मंत्री ने बताया 'भ्रामक पत्रकारिता'; 15 अगस्त से आएगा ₹3000 का सालाना पास
 | 
FASTag toll tax
देश भर के लाखों दोपहिया वाहन चालकों के लिए आज एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। आज दिनभर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया हाउसों में तेजी से यह सनसनीखेज खबर फैल रही थी कि अब दोपहिया वाहनों पर भी टोल टैक्स लगेगा, जिसने वाहन चालकों में असमंजस पैदा कर दिया था। हालांकि, अब इस खबर को लेकर खुद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूरी तरह से खंडन कर दिया है। गडकरी ने सामने आकर इन खबरों को 'भ्रामक' और 'अफवाह' करार दिया है।READ ALSO:-भारत का 'अंतरिक्ष विजय'! उत्तर प्रदेश के लाल, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ड्रैगन से ISS में धमाकेदार एंट्री!

 

गडकरी का सीधा और स्पष्ट खंडन: 'कोई ऐसा निर्णय प्रस्तावित नहीं'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा, "कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी।" उन्होंने इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता पर नाराजगी जताते हुए आगे कहा, "बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।"

 

गडकरी का यह बयान उन सभी आशंकाओं और चिंताओं को दूर करता है, जो आज दिन भर देश के कोने-कोने में फैल गई थीं। अब यह बिल्कुल साफ है कि दोपहिया वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 


देश में टोल प्लाज़ा का मौजूदा नेटवर्क और भविष्य की योजना
वर्तमान में भारत में कुल 1057 NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) टोल प्लाज़ा कार्यरत हैं। ये टोल प्लाज़ा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैले हुए हैं, जो देश के विशाल सड़क नेटवर्क का अभिन्न अंग हैं। टोल इंफॉर्मेशन सिस्टम के रिकॉर्ड के मुताबिक, इनमें से लगभग 78 टोल अकेले आंध्र प्रदेश में स्थित हैं, जबकि बिहार में नेशनल हाईवे पर 33 टोल बूथ हैं। वहीं, देश में सबसे अधिक टोल प्लाज़ा उत्तर प्रदेश में, जिनकी संख्या 123 है।

 

इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में टोल प्रणाली को लेकर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की थी, जो 15 अगस्त से लागू होने जा रही है। इस नई योजना के तहत, यात्री अब पूरे साल के लिए ₹3000 का विशेष पास बनवा सकेंगे। इस पास के माध्यम से, वे एक साल में 200 यात्राएं कर पाएंगे, जिससे बार-बार टोल शुल्क चुकाने की परेशानी और खर्च दोनों कम होंगे।

 OMEGA

हालांकि, यह वार्षिक पास योजना केवल NHAI और NE (नेशनल एक्सप्रेसवे) के टोल प्लाज़ा पर ही मान्य होगी। राज्य राजमार्गों (State Highways) के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास स्वीकार्य नहीं होगा। यह पहल उन यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित हो सकती है, जो नियमित रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करते हैं।

 

इस तरह, जहां एक ओर दोपहिया वाहनों पर टोल की अफवाहों का खंडन हुआ है, वहीं दूसरी ओर वार्षिक पास की नई योजना से चार पहिया वाहन चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
SONU

 

 

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।