दिल्ली में छाया घना कोहरा, देश के इन हिस्सों में आज और कल बारिश के आसार

 | 

आधा फरवरी निकल गया है और उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा चढ़ने लगा है। हालांकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी में अभी भी घने कोहरे के असर बना हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चादर बिछी हुई थी। सिंघु बॉर्डर पर तो विजिबिलिटी जीरो हो गई थी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते भी पंजाब, हरियाणा और उत्तरी-पश्चिम राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा सकता है।

राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री से अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शहर में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

क्या है आगे का आसार?

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, ठंडे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी भी जारी रहेगी। 19 फरवरी को विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, केरल और कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में बारिश की आशंका है। वहीं 20 और 21 को भी उत्तरी और उत्तरी पूर्वी राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। 22 फरवरी को भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

विभाग ने बताया है कि अगले हफ्ते उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है। रात में भी तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।