जींद महापंचायत : राकेश टिकैत बोले - गद्दी वापसी की बात पर क्या करोगे

 | 

कृषि कानूनों (Farm Law 2020) के खिलाफ जारी किसान आंदोलन (Farmer Protest) के समर्थन में हरियाणा के जींद में बुधवार को ‘महापंचायत' (Mahapanchayat) का आयोजन किया गया। महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत कई किसान नेता व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान वेब मंच भी टूट गया, जिस पर राकेश टिकैत और अन्य किसान नेता बैठे थे। राकेश टिकैत ने कहा कि जींद में मंच भी टूटा, भीड़ का रिकॉर्ड भी टूटा, वर्ष 2021 युवा क्रांति का साल है।

महापंचायत जींद के कंडेला गांव में आयोजित हुई, जिसमें कई खाप नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इसका आयोजन टेकराम कंडेला की अगुवाई में सर्व जातीय कंडेला खाप ने किया था। महापंचायत ने सभी ने किसान संघों की 40 सदस्यीय समिति के नेतृत्व में आंदोलन जारी रखने का आह्वान करते हुए सरकार से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की।

https://twitter.com/ANI/status/1356893183955791872?s=20

महापंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, जब-जब राजा डरता है, तब-तब किलेबंदी करता है। दिल्ली में कीलें लगाई जा रही हैं, हम वो अपने खेतों में भी लगाते हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि अभी हमने बिल वापसी की बात की है, अगर गद्दी वापसी की बात हुई तो क्या करोगे। टिकैत ने कहा कि अभी जींद वालों को दिल्ली कूच की जरूरत नहीं है, आप यहां पर ही रहे।

गौरतलब है की जब टिकैत भावुक हुए थे तो कंडेला गांव के लोगो ने जींद चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया था जिसके बाद पूरे हरियाणा भर से किसान आंदोलन को समर्थन मिला था और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की सीमाओं पर पहुंच गए थे।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।