कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में निधन

Oscar Fernandes Death : कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस की मौत मंगलौर स्थित एक अस्पताल में हुई। वह दो माह से अस्पताल में भर्ती थे। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद थे।
 | 
Oscar Fernandes
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes ) का सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित अस्पताल में निधन हो गया जानकारी के मुताबिक  दो माह पूर्व सुबह को योग करते समय सिर में लगी चोट के कारण मंगलुरु  के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी तबियत काफी खराब बिगड़ गई थी। 

 

जानकारी के अनुसार ऑस्कर फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क एवं परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री  सहित सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी ऑफ द ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन, एआईसीसी के महासचिव भी रहे थे। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद थे। वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों जाने जाते थे।   पढ़ें - राहुल गांधी का बेतुका बयान: 'BJP सरकार के फैसलों से मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और दुर्गा माता की शक्ति घटी'।

 

कांग्रेस पार्टी, पीएम मोदी ने जताया शोक

 

ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने ट्विट करते हुए दुख जताया है. कांग्रेस ने कहा- "ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है, उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। एक कांग्रेस के दिग्गज, समावेशी भारत के लिए उनके दृष्टिकोण का हमारे समय की राजनीति पर उनका बहुत बड़ा प्रभाव था. कांग्रेस परिवार को उनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश की कमी खलेगी।"



 


 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी दुख व्यक्त किया।


 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।