कोरोना की वापसी : लग गया 8 मार्च तक का लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद

 | 

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो रही है। इस सिलसिले में अमरावती शहर में जारी लॉकडाउन को अब 1 मार्च से बढ़ाकर 8 मार्च तक कर दिया गया है। इसके अलावा अकोला, अकोट, वर्धा और मुरजितापुर में भी लॉकडाउन बढ़ाया गया है। बता दें, ये संपूर्ण लॉकडाउन है यानी मेडिकल और अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर रात ही नहीं दिन में भी सबकुछ बंद किया गया है।

कोरोना की वापसी : लग गया 8 मार्च तक का लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद

बता दें कि इससे पहले इन दोनों शहरों में 21 फरवरी को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसके बाद जब आज यानि शनिवार को स्थिति की समीक्षा की गई तो सरकार ने इन दोनों शहरों में फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया।

मुंबई में लगातार तीसरे दिन 1,000 से ज्यादा लोग संक्रमित
शुक्रवार को मुंबई में 1,034 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है जब यहां 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब तक यहां 11,461 लोग जान गंवा चुके हैं।

देश में लगातार तीसरे दिन 16 हजार से अधिक मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामले 16 हजार से अधिक आए। पिछले 24 घंटों में 16,488 नए मामले आने के साथ देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,10,79,979 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस के चलते 113 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक करीब 1.57 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।