Omicron : 11 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, 113 हुई संक्रमितों की संख्या, विशेषज्ञों बोले- पूर्ण लॉकडाउन ही उपाय!

देश के महाराष्ट्र में 40, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, तेलंगाना में 8, कर्नाटक में 8, केरल में 7, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 2 केस हैं।
 | 
omicron testing kit ICMR Dibrugarh
Omicron :  ओमिक्रॉन ने तीसरी लहर का खतरा बना दिया है। पिछले 4 दिनों में यह वेरियंट 6 राज्यों में पहुंच गया है। भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 118 से ज्यादा हो गई है। अभी तमिलनाडु में 28 लोगों के नमून सिक्वेंसिंग को भेजे हैं। अगर वह संक्रमित मिले तो बड़ा विस्फोट तमिलनाडु में हो सकता है। यह पहला राज्य होगा जहां एक ही बार में इतने संक्रमित लें। विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि पूर्ण लॉकडाउन से ही इसे रोका जा सकता है।

 

भारत में कोरेना के इसे वेरियंट के मामले में 118 से ज्यादा हो गए हैं। अभी सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में 40, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, तेलंगाना में 8, कर्नाटक में 8, केरल में 7, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश- तमिलनाडु-बंगाल  और चंडीगढ़ 1-1 मरीज मिले हैं।

omicron

विशेषज्ञों ने कहा पूर्णलॉकडाउन ही समाधान

जैसा कि वैज्ञानिकों ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि नवंबर या दिसंबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। वर्तमान की स्थिति को देखकर वैज्ञानिकों की चेतावनी सही होती साबित हो सकती है। क्योंकि तीन सप्ताह पहले तक भारत में ओमिक्रॉन के 2-4 ही मरीज थे। परंतु धीरे-धीरे मरीज सामने आते जा रहे हैं। अब अचानक 24 घंटे में 118 से ज्यादा मरीजों की संख्या पहुंच गई है। dr vinit
नीदरलैंड में भी ओमिक्रॉन पहुंच गया है। वहां का स्वास्थ्य विभाग आज सरकार के साथ बैठक कर रहा है। जिसको लेकर विशेषज्ञों का साफ कहना है कि पूर्ण लॉकडाउन से ही सबसे तीव्र गति से प्रसार होने वाले ओमिक्रॉन वेरियंट को फैलने से रोका जा सकता है। परंतु वर्तमान स्थिति में लॉकडाउन लगाना राज्य सरकारों सहित केंद्र को बहुत मुश्किल पड़ सकता है। पूर्णलॉकडउन का लोग विरोध भी कर चुके हैं। 

 

विदेश की यात्रा करने से बचें

विदेश मंत्रालय सहित भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव (ICMR DG Balram bhargav) ने साफ कहा है कि गैर जरूरी यात्रा, बड़े समारोह, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। संभव हो तो विदेश यात्रा ना करें। 

omicron test

कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) दुनियाभर में बहुत तेजी से फैल रहा है. WHO के अनुसार अब तक यह वायरस 77 देशों से ज्यादा में फैल चुका है और कोरोना के किसी भी वेरिएंट की तुलना में ज्यादा रफ्तार के साथ लोगों को संक्रमित कर रहा है. 

 

80 से ज्यादा देशों में फैला

अफ्रीका से शुरू हुए इस ओमिक्रॉन वेरियंट का फैलाव इतना तेज है कि यह कुछ ही समय में दुनिया कें 80 से ज्याद देशों में फैल चुका है। फ्रांस ने ब्रिटेन आने-जाने पर रोक लगा दी। वहीं, कई देशों ने कड़ाई कर दी है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।