ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स, 11KV लाइन से चिपका, आग का गोला बना और हुआ ब्लास्ट; मौत, लाइव वीडियो आया सामने

रायगढ़ रेलवे स्टेशन से एक दुखद घटना सामने आई है। मालगाड़ी पर चढ़ रहा एक व्यक्ति पलक झपकते ही आग के गोले की तरह नीचे गिर गया और फिर उसकी मौत हो गई।
 | 
RAYAGADA
रायगड़ा रेलवे स्टेशन पर एक दुखद घटना घटी। मालगाड़ी में चढ़ रहा एक व्यक्ति हाई वोल्टेज करंट के तार को छू गया और पल भर में आग का गोला बन कर नीचे गिर गया। झुलसने के कारण इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। घटना मंगलवार सुबह की है।READ ALSO:-नोएडा : छठी मंजिल से कूदी महिला, 5 मिनट तक बाउंड्री पर बैठी रही, लोग चिल्लाए-पीछे हटो, फिर कूद गई, लाइव वीडियो आया सामने

 

करंट लगने से व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान नरसिंह कांडा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है, जो ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के बदनाला गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक नरसिंह कांडा अपने परिवार के साथ सिकंदरपुर में मजदूरी करने गया था। तबीयत खराब होने के कारण उसने घर लौटने का फैसला किया था।

 


लोगों ने चेताया भी था
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नरसिंह प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर मालगाड़ी की बोगी में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे चेताया भी, लेकिन उसने अपनी कोशिश जारी रखी। नरसिंह जैसे ही मालगाड़ी की खुली बोगी पर चढ़ा, उसका हाथ ऊपर चला गया और वह 11 केवी के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जबरदस्त बिजली का झटका लगा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और घायल हो गया। वह मालगाड़ी की बोगी के नीचे गिर गया।

 SONU

इलाज के दौरान मौत
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे रायगड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसके परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी। नरसिंह की पत्नी और बेटा भी सिकंदरपुर से लौट रहे थे, जिन्हें हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।