5 स्टार होटल में एक्ट्रेस के साथ अश्लील हरकत, वॉशरूम में घुस गया आरोपी

 | 

मुंबई के एक 5 स्टार होटल में रविवार को एक्ट्रेस के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस वेबसीरीज की शूटिंग के लिए होटल की 37 वीं मंजिल पर ठहरी हुई थीं। जब वह वॉशरूम गईं तभी दिलेश्वर नाम का आरोपी पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने लगा। एक्ट्रेस ने किसी तरह उसकी पकड़ से छूट कर शोर मचाया। इसके बाद होटल के कर्मचारी इकट्ठे हुए और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीटीआई की खबर के अनुसार घटना रविवार को दक्षिण मुंबई के एक फाइव स्टार होटल की है। इस मामले में होटल के एक कर्मचारी के खिलाफ एन.एम.जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

पुलिस के अनुसार अभिनेत्री होटल की 37वीं मंज़िल के वॉशरूम में कपड़े बदलने गई थी। वहां पहले से मौजूद आरोपी दिलेश्वर महंत ने अभिनेत्री को पकड़ लिया और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर सुनकर होटल के बाकी कर्मचारी वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी के ख़िलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज

दक्षिण मुंबई के एन.एम.जोशी पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ यौन शोषण सहित महिला के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने के संदर्भ में भारतीय दंड संहिता के अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र 22 साल बताई जा रही है। इस प्रकरण में पुलिस की जांच अभी जारी है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।