लखीमपुर हिंसा के विरोध में 11 अक्टूबर को पूरा प्रदेश बंद, महाविकास आघाड़ी ने किया आह्वान

 जयंत पाटिल ने कहा, “लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना के खिलाफ महाविकास आघाड़ी (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन) ने 11 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।” 

 | 
Lakhimpur Kheri live updates
 

Maharashtra Bandh: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना से पूरे देश में आक्रोश है। घटना के विरोध में जहां जगह-जगह धरना प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं महाराष्ट्र में भी लखीमपुर खीरी की इस घटना के विरोध में 11 अक्टूबर के बंद का एलान किया गया है। Read Also: लवप्रीत के माता-पिता को देखते ही राहुल-प्रियंका ने गले लगाया, कहा- आपको न्याय मिलने तक नहीं खत्म होगा हमारा संघर्ष

11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का आह्वान

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की महाविकास आघाड़ी की सरकार ने 11 अक्टूबर को इस महाराष्ट्र बंद का एलान किया है। दरअसल महाराष्ट्र कैबिनेट ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसपर दुख व्यक्त करने का प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव को एनसीपी जयंत पाटिल ने पेश किया, जबकि कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और शिवसेना के सुभाष देसाई ने इसका समर्थन किया। Read Also : मेरठ: शॉपिंग जाने की बात कहकर निकली थी घर से, मंगेतर के साथ पहुंच गई होटल, पड़ गया पुलिस का छापा; 13 कपल पकड़े गए

प्रियंका में दादी इंदिरा जैसा जोश

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा, “लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना के खिलाफ महाविकास आघाड़ी (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन) ने 11 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।” जयंत ने कहा प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी में अपनी दिवंगत दादी इंदिरा गांधी जैसा ही जोश और उत्साह है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।