दरिंदगी : लड़की को फ्लैट में घसीटा, कपड़े फाड़े, विरोध किया तो पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया

 | 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दरिंदा 16 साल की लड़की को घसीट कर फर्स्ट फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट में ले गया। दीवार में मारकर उसका सिर फोड़ दिया और कपड़े फाड़ कर उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया। मल्टीपल फ्रैक्चर के कारण लड़की 4 दिन तक बेहोश रही।

ग्वालियर की राजीव आवास कॉलोनी की घटना

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित राजीव आवास कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की कक्षा 11 की छात्रा है। उसके पड़ोस वाले फ्लैट में हिम्मत और छोटू नाम का एक लड़का रहता है। 4 फरवरी 2021 की शाम 6:30 बजे छोटू ने बहाने से लड़की को अपने फ्लैट के दरवाजे तक बुलाया और इससे पहले की छात्रा कुछ समझ पाती छोटू ने उसे अंदर खींच लिया। 

कपड़े फाड़े और दीवार में मारकर सिर फोड़ दिया 

छात्रा ने उसके चंगुल से छूटने की कोशिश की तो लड़के ने लड़की के कपड़े फाड़ दिए। संघर्ष के दौरान लड़के ने लड़की का सिर दीवार पर इतनी जोर से दे मारा कि उसके सिर की हड्डी टूट गई। लड़की फिर भी संघर्ष करती रही। दरिंदगी पर उतर आए आरोपी ने लड़की को बालकनी से नीचे फेंक दिया। 

लड़की को 20 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंका, 4 दिन तक बेहोश रही

करीब 20 फीट की ऊंचाई से लड़की नीचे से एक पत्थर पर आकर गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर से लेकर पैर तक उसके शरीर में मल्टीपल फैक्चर है। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 4 दिन तक बेहोश रहने के बाद लड़की को होश आया और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। छात्रा की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।