मध्यप्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता में देश में नम्बर 1 है। लेकिन इस शहर को अपने नंबर 1 होने का इतना गुमान हो गया है कि शहर के बेसहारा बुजुर्ग भी कचरा लगने लगे हैं और उन्हें जानवरों की तरह डंपर में डालकर शहर से बाहर फेंका जा रहा है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देश के इस सबसे साफ शहर के गंदी मानसिकता के अफसरों की असलियत उजागर हुई है।

स्वच्छ शहर इंदौर में अब कचरे की तरह साफ किये जा रहे है ये लोग ! वीडियो वायरल, निगम मौन pic.twitter.com/Sjx7LYHrf5
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) January 29, 2021
बताया जा रहा है कि कर्मचारी बुजुर्ग भिखारियों को इंदौर-देवास सीमा पर शिप्रा नदी के पास छोड़कर जा रहे थे। इनमें से कई बुजुर्ग चल-फिर भी नहीं सकते थे। नगर निगम कर्मचारियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए इन बुजुर्गों को जानवरों की तरह एक के ऊपर एक लाद दिया। यह दृश्य देखकर जब वहां मौजूद लोगों ने इन जल्लाद कर्मचारियों का विरोध किया तो कर्मचारी डर गए और बुजुर्गों को वापस डंपर में बिठाया। इसके बाद जब इसकी शर्मसार कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो तो निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने रैन बसेरा के दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया।
शिवराज को लेना पड़ा एक्शन
जब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश सरकार की किरकिरी हुई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित करते हुए नगरीय विकास संचालनालय भोपाल अटैच कर दिया गया।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
