Tokyo Paralympics : टोक्यो पैरालंपिक में कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल

कृष्णा नागर ने पुरुष सिंगल्स के SH6 इवेंट में आज गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। हांगकांग के चू मान काई के खिलाफ खेले गए इस फाइनल मुक़ाबले में नागर ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नागर ने तीन गेम के कड़े संघर्ष में 21-17, 16-21, 21-17 से गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
 | 
krishna nagar
Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक में आज बैडमिंटन में भारत के पैरा-एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कृष्णा नागर ने पुरुष सिंगल्स के SH6 इवेंट में आज गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। हांगकांग के चू मान काई के खिलाफ खेले गए इस फाइनल मुक़ाबले में नागर ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नागर ने तीन गेम के कड़े संघर्ष में 21-17, 16-21, 21-17 से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

 

सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के क्रिस्टन कूम्बस को हराने वाले कृष्णा नागर को इस गोल्ड मैच में फेवरेट माना जा रहा था। वर्ल्ड नंबर 2 नागर ने देशवासियों को निराश भी नहीं किया और पहले गेम में शानदार शुरुआत की। हांगकांग के खिलाड़ी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी और एक समय पहले गेम में नागर 11-16 से पिछड़ गए थें। हालांकि इसके बाद नागर ने जबर्दस्त वापसी करते हुए स्कोर 15-17 कर दिया। इसके बाद नागर ने लगातार छह पॉईंट जीतते हुए पहला गेम  21-17 से अपने नाम कर लिया. साथ ही इस मैच में 1-0 की बढ़त बना ली।

 

शानदार खेल दिखा रहे भारत के खिलाड़ी 

 

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ी हर खेल में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। ज्यादातर खेलों में भारत को पदक मिले है। इस बार ज्यादातर खेलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में इतिहास भी बने है। ऐसा पहली बार है जब भारत को पैरा ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक मिले हैं। इतना ही नहीं, ओलंपिक में भी अभी तक तीन पदक नहीं मिले हैं। देशवासी अपने खिलाड़ियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अभी भारत के कुछ खिलाड़ियों के गेम बाकी है। जिनके परिणाम रविवार को आने हैं। अब देखना है कि उनकी महनत देश को कौन से पदक देगी। पढ़ें - Tokyo Paralympics 2020 : तिरंदाजी में हरविंदर ने जीता कांस्य, हाई जंप में प्रवीण का सिल्वर, भारत के 13 मेडल गए।

 

वहीं, भारत के दो खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी भी अपने फाइल में पहुंच गए है। जिससे उनका मेडल भी पक्का है। परंतु यह देखना होगा कि उनके मेडल का रंग कौन सा होगा। शूटिंग में मनीष नरवाल ने  पुरुषों के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल इवेंट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है । वहीं, सिंह राज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 
शुक्रवार को आए तीन पदक 

 

शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक और तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो पैरालंपिक गेम्स की शुरुआत से ही प्रवीण कुमार को हाई जंप T64 इवेंट में मेडल का दावेदार माना जा रहा था। प्रवीण कुमार ने सभी उम्मीदों को कायम रखा और अपना बेस्ट स्कोर करते हुए एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया। प्रवीण ने पहले प्रयास में 1.83 मीटर, दूसरे प्रयास में 1.93 मीटर और तीसरे प्रयास में 2.07 मीटर की छलांग लगाकर कमाल कर दिया। जिसके बाद भारत को सिल्वर मेडल मिला। प्रवीण कुमार ने हालांकि T64 इवेंट में 2.07 मीटर की छलांग लगाकर नया एशियाई रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

 Recurve Open में ब्रॉन्ज मेडल मिला

 

हरविंदर सिंह ने इतिहास रच दिया है। हरविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है। उन्होंने पुरुष एकल Recurve Open में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह तीरंदाजी में भारत का पैरालंपिक का अब तक का पहला पदक है। इसके साथ ही भारत के नाम 2020 टोक्यो पैरालंपिक खेलों में कुल 13 पदक हो गए हैं। हरविंदर ने कोरिया के किम मिन सू को हराकर टोक्यो पैरालंपिक की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीता।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।