अब की बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड! इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा, जानें दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम?
देश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी भी दी है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड कब पड़ेगी, इसका राजधानी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का क्या हाल है?
Nov 10, 2024, 08:58 IST
|

उत्तर भारत में कोहरे की घनी चादर फैलने लगी है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में अभी भी स्मॉग के कारण गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन अन्य राज्यों में सुबह-शाम एसी और पंखे काम करना बंद कर चुके हैं। हल्के गर्म कपड़े पहनने और खुद को कंबल से ढकने की जरूरत है। इस बार देश में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी मिली है। खासकर उत्तर भारत के सभी राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है।READ ALSO:-Gold Silver Price : उत्तर प्रदेश में सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, कीमतों में आई कमी, चेक करें 22K-24K गोल्ड के लेटेस्ट रेट्स
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, पंजाब और हिमाचल में घना कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में कोहरा छाने लगेगा। वहीं, 15 नवंबर तक देश के 4 राज्यों में बारिश के कारण ठंड भी बढ़ेगी। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा है, लेकिन राजधानी के लोगों को अच्छी ठंड का इंतजार है। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का हाल...
Rainfall Warning : 12th November to 15th November 2024
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 9, 2024
वर्षा की चेतावनी : 12th नवंबर से 15th नवंबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #kerala #TamilNadu #AndhraPradesh@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts@tnsdma @KeralaSDMA @APSDMA pic.twitter.com/Vp8NfrjUno
क्यों नहीं पड़ रही ठंड?
दरअसल, पहाड़ों पर अभी बर्फबारी शुरू नहीं हुई है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड ने दस्तक नहीं दी है। मौसम साफ होने से तेज धूप और गर्मी का असर दिख रहा है। नवंबर में भी लोगों को पंखे और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से कम बारिश की संभावना थी, लेकिन अब इसका असर दिखने लगा है।
Rainfall Warning : 11th November 2024
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 9, 2024
वर्षा की चेतावनी : 11th नवंबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #TamilNadu@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts@tnsdma pic.twitter.com/3Q8C6iViqq
कहां कितना तापमान?
अगर यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो यहां उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दिनों कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। अब यह घटकर 16 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। चुरुक में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मेरठ में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, अयोध्या में 17 डिग्री और कानपुर नगर में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजीबाबाद में सबसे कम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश का भी यही हाल है, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 नवंबर के बाद आंशिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इससे राज्य में ठंड बढ़ेगी।

इन राज्यों में ठंड में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब-हिमाचल में घना कोहरा छाने लगा है। इन दोनों राज्यों में अगले 5 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात में अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे 15 नवंबर के बाद इन राज्यों में कोहरे के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह कोहरा रहेगा और शाम को ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास होगा। नवंबर के आखिरी हफ्ते में इन दोनों राज्यों में कोहरा बढ़ सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इन 4 राज्यों में भी बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस चक्रवाती परिसंचरण के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान यह तमिलनाडु/श्रीलंका तटों की ओर बढ़ेगा। इस चक्रवाती परिसंचरण ने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पूर्व-मध्य खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बनाई है। इसके प्रभाव से 15 नवंबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रायलसीमा, यनम, कराईकल और माहे में भी बादल बरसेंगे।