वैक्सीनेशन में भारत ने रचा इतिहास, एक दिन में 2.7 लाख लोगों को लगा टीका, यह दुनिया में सबसे ज्यादा

 | 

कोरोना से जंग में भारत ने इतिहास रच दिया है। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination) के पहले दिन भारत में रिकॉर्ड 2 लाख 7 हजार 299 लोगों के वैक्सीन लगाई गई। यह किसी भी देश में टीकाकरण (Covid 19 Vaccination) के पहले दिन की सबसे बड़ी संख्या है। इस मामले में भारत सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देशों अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस से भी आगे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार देर रात शनिवार को हुए टीकाकरण अभियान के आंकड़े जारी किए हैं।

covid

ममता के बेशर्म विधायक : स्वास्थ्य कर्मियों के हिस्से की वैक्सीन TMC विधायकों ने लगवा ली, फ्रंट लाइन वरियर्स बिना टीका लगवाए लौटे

टीकाकरण के दूसरे दिन रविवार को देश के महज छह राज्यों में वैक्सीनेशन किया गया। हेल्थ मिनिस्ट्री (Health Ministry) के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. मनोहर अगनानी ने बताया कि इन 6 राज्यों में वैक्सीनेशन के 553 सेशन हुए, जिसमें 17 हजार 72 लोगों को टीका लगाया गया। देश में अब तक कुल दो लाख 24 हजार 301 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

पहले दिन सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले 15 राज्य

आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 16963, बिहार में 16401, उत्तर प्रदेश 15975, महाराष्ट्र में 15727, कर्नाटक में 12637, प. बंगाल में 9578, राजस्थान 9279, ओडिशा 8675, गुजरात 8,557, केरल 7206, मध्यप्रदेश 6739, छत्तीसगढ़ 4985, हरियाणा 4,656, तेलंगाना 3600, तमिलनाडु में 2728 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

वैक्सीनेशन के बाद 447 लोगों को बुखार-सिरदर्द

देश में वैक्सीन के साइड इफेक्ट के मामले भी सामने आए हैं। पहले दिन दिल्ली में 52, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 14-14, तेलंगाना में 11 और ओडिशा में 3 लोगों को वैक्सीन लगने के बाद दिक्कत हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 16 और 17 जनवरी को हुए वैक्सीनेशन में एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनिजेशन (AEFI) के 447 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। ज्यादातर को हल्का बुखार और सिरदर्द की शिकायत रही। इनमें से सिर्फ तीन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली के रहने वाले दो लाेगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक को एम्स ऋषिकेश में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत ठीक है।

ये लक्षण देखने को मिले

  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • पसीना आना
  • सीने में भारीपन

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।