सुधर जाओ वरना वहीं पहुंच जाओगी जहां महात्मा गांधी पहुंचे…’ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर सिंगर देवी को मिली धमकी

भाजपा के एक कार्यक्रम में 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' भजन गाकर चर्चा में आईं भोजपुरी गायिका देवी को धमकियां मिली हैं। कुछ लोगों ने उनसे कहा है कि वे सुधर जाएं वरना वे भी वहीं पहुंच जाएंगी जहां महात्मा गांधी पहुंचे थे। देवी का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, यह न सिर्फ एक महिला बल्कि महात्मा गांधी का भी अपमान है।
 | 
Singer Devi
'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम...' ये वो भजन है जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं  ये वो भजन है जिसमें प्रेम और एकता का संदेश दिया गया है। अब इस भजन को लेकर बवाल मच गया है। बवाल इतना है कि इस भजन को गाने वाली मशहूर लोक गायिका देवी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे कहा गया है कि वो सुधर जाएं वरना वो वहीं पहुंच जाएंगी जहां महात्मा गांधी पहुंचे थे। सबसे पहले आपको बताते हैं कि ये बवाल कैसे शुरू हुआ.....   

 

दरअसल, 25 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम में भोजपुरी लोक गायिका देवी ने महात्मा गांधी का भजन 'रघुपति राघव राजा राम' गाया। इस दौरान जब देवी ने इसी भजन का एक अंश 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' गुनगुनाना शुरू किया तो कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और जय श्री राम के नारे लगाने लगे, जिसके बाद देवी को माफी मांगनी पड़ी। READ ALSO:-UP : गूगल मैप्स ने फिर रास्ता भटकाया और हो गया हादसा! एक ही जगह पर 2 गाड़ियां दुर्घटना का शिकार, दो लोग हुए घायल

 

'मैं इस घटना से स्तब्ध हूं...'
अब गायिका को धमकियां मिल रही हैं, उनसे कहा गया है कि वह उस स्थान पर पहुंचेंगी जहां महात्मा गांधी पहुंचे थे। एक इंटरव्यू के दौरान देवी ने कहा कि वह इस पूरी घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह मंच पर महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन गा रही थीं। उस मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और अश्विनी चौबे, शाहनवाज हुसैन समेत कई बड़े भारतीय जनता पार्टी नेता मौजूद थे।

 


हिंदू पुत्र संगठन के लोगों ने किया हंगामा
देवी ने बताया कि जैसे ही भजन में 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' लाइन आई, कार्यक्रम में मौजूद हिंदू पुत्र संगठन के लोगों, जिसके अध्यक्ष नागेश सम्राट हैं, ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति ऐसी हो गई कि मंच पर मौजूद लोग भी समझ नहीं पाए कि स्थिति को कैसे संभाला जाए। देवी ने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे माफी मांगने को कहा, जिसके बाद उन्होंने सॉरी कहा। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के सामने इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 SONU

'देश गलत दिशा में जा रहा है'
देवी ने आगे कहा कि उन्होंने इस भजन के लिए माफ़ी नहीं मांगी है। यह भजन देश को एक अच्छा संदेश देता है। उन्होंने माफ़ी इसलिए मांगी क्योंकि वह किसी भी तरह से हंगामा शांत करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए बेहद शर्मनाक बात है। इससे न सिर्फ़ एक महिला बल्कि महात्मा गांधी का भी अपमान हुआ है। ऐसी घटनाओं से देश गलत दिशा में जा रहा है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।